Auspicious and inauspicious: बिल्ली काली शक्ति का प्रतीक! क्या बिल्ली का रोना अशुभ होता है? जानें बिल्लियों से जुड़े इन तथ्यों को

Wed, Jan 31 , 2024, 02:02 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Vastu Tips : कुत्ता, गाय, भैंस के साथ-साथ बिल्ली भी एक पालतू जानवर (pet animal) है। बहुत से लोग घर में बिल्लियाँ पालते हैं। लेकिन, जो लोग बिल्लियाँ नहीं पालते (keep cats) उनके भी घरों में बिल्लियाँ होती हैं। लेकिन बिल्ली का घर में आना शुभ और अशुभ (auspicious and inauspicious) संकेतों से जुड़ा होता है। बिल्लियों के बारे में कई अंधविश्वास हैं। इसलिए आमतौर पर लोग बिल्लियों को शुभ नहीं मानते हैं। कुछ लोग बिल्ली को काली शक्ति का प्रतीक मानते हैं।


बिल्ली को नकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत (source of negative energy) भी कहा जाता है। धार्मिक ग्रंथों में भी बिल्ली के घर में आने से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है।
घर में काली बिल्ली का आना :

अगर आपके घर में अचानक काली बिल्ली आने लगे तो यह बहुत अशुभ माना जाता है। घर में काली बिल्ली का प्रवेश होते ही, काली बिल्ली का रास्ता काटना, काली बिल्ली का आपसे टकरा जाना, काली बिल्ली का आप पर हमला करना आदि जीवन में परेशानी का प्रतीक है। घर में काली बिल्ली का आना भी नकारात्मक शक्तियों की उपस्थिति का संकेत देता है।
घर में सफेद रंग की बिल्ली का आना :

 अगर आपके घर पर अचानक सफेद रंग की बिल्ली आ जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है। सफेद बिल्ली को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सफेद बिल्ली अपने साथ सौभाग्य लेकर आती है। वहीं, घर में सफेद बिल्ली की उपस्थिति नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करती है।
घर में बिल्ली के बच्चे का जन्म :

घर में बिल्ली के बच्चे का जन्म बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इस संकेत का मतलब है कि जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
घर में बिल्ली का रोना :

घर में बिल्ली का रोना अशुभ माना जाता है। यदि किसी शुभ कार्य से पहले बिल्ली के रोने की आवाज आती है तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। यदि बिल्ली के रोने की आवाज कई दिनों तक आती रहे तो यह किसी बड़े संकट का संकेत है।
घर में बिल्ली का मरना :

अगर आपके घर में बिल्ली मर जाए तो यह बहुत ही अशुभ संकेत है। इसके अलावा, कभी भी बिल्ली को न मारें। बिल्ली को मारने वाले व्यक्ति के साथ अशुभ हो सकता है।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups