Lemon Water: खाने में खट्टे स्वाद (sour taste) के लिए डाला जाने वाला नींबू सेहत के लिए काफी फायदेमंद (beneficial for health) होता है। नींबू को लोग हर मौसम में अपनी डाइट (diet) में शामिल करते हैं। इससे कई तरह के पेय तैयार किये जाते हैं। नींबू में मौजूद पोटेशियम (potassium) मस्तिष्क और तंत्रिका कार्यों (brain and nerve functions) में मदद करता है, जिससे आपकी सतर्कता बढ़ सकती है। पानी में नींबू का (lemon water) रस मिलाकर पिएं, अगर पानी गर्म है तो इसके कई फायदे हैं। अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यहां जानिए क्यों आपको हर दिन अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से करनी चाहिए...

त्वचा के लिए अच्छा- नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो झुर्रियों को कम करने में मदद करता है, आपकी त्वचा को फ्री-रेडिकल क्षति से बचाता है। यह पानी आपकी कोशिकाओं तक पोषक तत्वों को पहुंचाने में भी मदद करता है। [फोटो क्रेडिट: Pexel.com]

गुड हार्मोन को बढ़ावा - नींबू पानी आपके गुड हार्मोन को बढ़ा सकता है और तनाव के स्तर को कम कर सकता है। इसके साथ ही यह डिहाइड्रेशन को दूर कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। [फोटो क्रेडिट: Pexel.com]

पाचन में सुधार - नींबू में अम्लीय गुण होते हैं। जो आपके पाचन तंत्र और लीवर को उत्तेजित करता है। यह आपके चयापचय और आंत को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। [फोटो क्रेडिट: Pexel.com]

कफ को साफ करने- नींबू पानी कफ को साफ करने और सर्दी के दौरान गले की खराश से राहत दिलाने में भी फायदेमंद माना जाता है। सर्दी जैसी बीमारियों से लड़ने और बचाव के लिए रोजाना नींबू खाएं। आप इसे गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं. [फोटो क्रेडिट: Pexel.com]

विषाक्त पदार्थ होंगे बाहर - नींबू के रस को मूत्रवर्धक के रूप में जाना जाता है। यह पेशाब की आवृत्ति बढ़ाकर आपकी किडनी की मदद करता है। [फोटो क्रेडिट: Pexel.com]



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 29 , 2024, 03:38 AM