मुंबई : 26 जनवरी को लेकर मुंबई पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसे में मुंबई में कहीं किसीभी प्रकार की अप्रिय घटनाएं न हो इसे लेकर सावधानियां बरती जा रही हैं। पहले ही पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। ऐसे में 26 जनवरी पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था के अलावा मनोज जारंगे पाटिल का मराठा मोर्चा आंदोलन भी पुलिस के लिए एक बड़ा चैलेंज बना हुआ है। हालांकि इसकी परमिशन पुलिस ने नहीं दी है। लेकिन अगर इतनी बड़ी संख्या में लोग मुंबई कूच करते हैं तो पुलिस ने अपना प्लान बी और सी भी तैयार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी के दिन शिवजी पार्क पर परेड का आयोजन किया गया है, जहां राज्यपाल द्वारा झंडा फहराया जाएगा और परेड होगी। इसे लेकर भी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी गई है। यहां पर कई सड़कों को वनवे किया गया है और कई को बंद किया गया है। चुकी गणतंत्र दिवस के दिन किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसलिए पुलिस ने भी अपना बयान जारी कर किसी भी प्रकार के वीडियो मोबाइल पर शेअर न करने का आव्हान लोगों से किया है। डीसीपी हेमराजसिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है कि अगर किसी भी प्रकार का अफवाह फैलानेवाला वीडियो कोई प्रसारित करता है तो उसपर संबंधित मामले में कार्रवाई की जाएगी। एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर अफवाह फैलाया गया था जिसे लेकर ट्रोम्बे पुलिस ने एफआईआर दर्ज (FIR registered) किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जांच भी पुलिस कर रही है।
सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
22 जनवरी को हुई कुछ अप्रिय घटनाओं के बाद कानून व्यवस्था का प्रश्न निर्माण हो गया था। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर लगातार बानी हुई है। कही अगर गलती से भी किसीने वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया तो उसपर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस सोशल मीडिया पर सायबर पुलिस नजर गड़ाए बैठे है। सायबर थानों के मुख्य कक्ष के अलावा उनकी यूनिट भी इस बात पर नजर बनाए हुए है कि कहीं किसी भी प्रकार की अफवाह न फैले।
सीसीटीवी से रखी जायेगी नजर
दरअसल मुंबई पुलिस के पास पूरे मुंबई में लगभग 5 हजार से भी अधिक सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध हैं। इन सीसीटीवी कैमरों (cctv cameras) पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जायेगी। मुंबई के सभी समुंद्र किनारों के इंट्री और एक्जिट पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किये गए हैं। इन कमरों से नजर रखी जायेगी। इसके अलावा कैमरे के इस्तेमाल से यह भी पता लगाया जा सकता है कि किसी तरीके की भीड़ कहीं इकट्ठा तो नहीं हो रही है। अगर ऐसा होता दिखता है तो जल्दी से जल्दी पुलिस मौके पर पहुंच जाए। जिससे कोई दिक्कत किसीको न हो।
पुलिस का प्लान बी और सी भी तैयार
मुंबई पुलिस ने एक पत्र जारी कर मनोज जारंगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) को मुंबई में आंदोलनकारियों के ठहरने के लिए बड़ी जगह उपलब्ध न होने का हवाला देते हुए परिमिशन देने से इनकार कर दिया है। इसके अलावा नवी मुंबई में इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन पार्क, खारघर, नवी मुंबई में ठहरने का सुझाव दिया है। चुकी मनोज जारंगे पाटिल ने पहले से ही रूट तय किया है तो ऐसे में अगर परिमिशन न होने के बावजूद भी मोर्चा मुंबई में दाखिल होता है तो उसके लिए दूसरे प्लान भी तैयार होने की जानकारी सूत्रों ने दी है। जिसके लिए मुंबई पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 25 , 2024, 07:45 AM