voters decreased : मुंबई में घटे एक लाख 61 हजार मतदाता

Thu, Jan 25 , 2024, 06:13 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पांच साल में 1 लाख 36 नए मतदाता जुड़ने के बाद भी मतदाताओं की संख्या घटी
मुंबई।
पिछले 5 साल के दौरान  मुंबई में 1 लाख 36 हजार 511 नए मतदाता जुड़े है अनुमान के मुताबिक़ यह सभी 18 साल की उम्र पार (over 18 years of age) करने वाले नए मतदाता होंगे।  इसके बावजूद मुंबई में 1 लाख 61 हजार मतदाता 2019 लोकसभा चुनाव के अनुसार घटी  है।
बता दे की राज्य  चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र भर के लोकसभा के मतदाताओं की संख्या घोषित की। चुनाव आयोग के अनुसार  मुंबई में अब कुल  96 लाख 49 हजार मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि 2019 में यह संख्या 98 लाख 1 हजार थी। राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डाले तो  मुंबई में कुल घटे मतदाताओं की संख्या  2 लाख 97 हजार के करीब है।लेकिन पिछले 5 साल के दौरान नए 1
लाख 36 हजार 511 मतदाता जुड़  जाने से कुल घटे मतदाताओं की संख्या 1 लाख 61 तक ही रह जाती है।
चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुंबई के  उपनगर में कुल 72.17 लाख मतदाता और शहरी क्षेत्र में 24.43 लाख मतदाताओं की संख्या है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मुंबई में कुल मतदाताओं में 53.15 लाख (54%) पुरुष मतदाता थे जबकि 45.01 लाख (45%) महिला मतदाता थे। ट्रांसजेंडर मतदाता की संख्या  636 थी। नई मतदाता सूची के अनुसार अब मुंबई में कुल मतदाताओं में 52.03 लाख पुरुष मतदाता (53%) और 44.43 लाख महिला मतदाता (46%) हैं। जबकि इस बार ट्रांसजेंडर मतदाताओं में वृद्धि हुई है। ट्रांसजेंडर मतदाता की संख्या 1018 पहुंच गई है। कुल घटे मतदाताओं में  महिला मतदाताओं की संख्या में 58 हजार की गिरावट हुई है जबकि  पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.12 लाख से कम हुई है।
चुनाव आयोग ने 27 अक्टूबर, 2023 को एक मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की थी। उस दौरान के मसौदा मतदाता सूची के अनुसार 96.4 लाख मतदाता पंजीकृत थे। सूची प्रकाशित होने के बाद नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई।  जिसके लिए मतदाताओं की पुष्टि करने और नए मतदाताओं का पंजीकरण करने के लिए घर-घर का दौरा शुरू किया गया । साथ ही नए  मतदाताओं को  पंजीकरण करने की अपील की गई । इसके बाद चुनाव आयोग ने मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशित की। अधिकारी के मुताबिक हर साल चुनाव आयोग जनवरी में मतदाता सूची प्रकाशित करता है. अधिकारी ने कहा, 'स्थायी रूप से स्थानांतरण, मतदाता की मृत्यु और बार-बार मतदाता बनने के कारण मतदाताओं की संख्या में गिरावट आती है। 
मुंबई  पुणे और  ठाणे में 24 प्रतिशत है मतदाता
चुनाव आयोग (election Commission) द्वारा प्रकाशित की गई मतदाताओं की सूची के आंकड़ों के अनुसार मुंबई और मुंबई उपनगर और ठाणे  सहित पुणे जिले में राज्य के कुल मतदाताओं की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में 9.12 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। जहां 81.27 लाख मतदाता पुणे जिले के हैं। जबकि  71.17 लाख मतदाता मुंबई उपनगर में है जबकि  ठाणे जिले में  63.92 लाख मतदाता पंजीकृत हुए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups