पार्किंग शुल्क की वसूली होनी चाहिए ऑनलाइन, अवैध वसूली पर लगेगी लगाम

Tue, Jan 23 , 2024, 07:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। ट्रैफिक की समस्या मुंबई में एक बड़ी समस्या  बनी हुई है। पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए मनपा ने मुंबई में सड़क किनारे से लेकर पीपीपी मॉडल (PPP model) सहित सोसायटी को भी वहां पार्किंग में सुविधा (parking facility) देने की छूट दी है। पार्किंग में भी बड़े पैमाने पर ठेकेदारों की वसूली होती है। पार्किंग से लोगो को सुविधा देने के नाम बड़े पैमाने पर वसूली होने का आरोप भाजपा के पूर्व नगरसेवक मकरंद नार्वेकर (Makrand Narvekar) ने लगाया।  मनपा प्रशासन द्वारा बजट में मांगे गए सुझाव में उन्होंने पार्किंग वसूली ऑनलइन करने की गुहार लगाई। मकरंद नार्वेकर ने मनपा आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि मनपा क्लीनअप मार्शल को पैसे लेने के लिए ऑनलाइन की सुविधा दे सकती है फिर पार्किंग शुल्क वसूली में क्यों नहीं इस तरह का सवाल खड़ा किया। भाजपा के पूर्व नगरसेवक मकरंद नार्वेकर ने मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल को लिखे पत्र में कहा है कि मुंबई में पार्किंग वसुली एक बड़ा घोटाला है। मनपा पार्किंग वसूली ठेकेदारों के हाथो दे देती है जिसमे बड़े पैमाने पर अवैध वसूली  जाने का आरोप लगाया और कहा है कि इससे मनपा की ही छवि धूमिल होती है।  मकरंद नार्वेकर ने पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए ऑनलाइन की सुविधा होने की मांग कलरते हुए कहा कि इससे मुंबई मनपा के एक बड़े भ्र्स्टाचार होने से टाला जा सके। पार्किंग शुल्क  लिए फास्टटैग से जोड़कर काम काज में पारदर्शकता लाइ जा सकती है।

कोलाबा में महिलाओ के लिए गार्डन
नार्वेकर ने मनपा प्रशासन से कोलाबा का कैप्टन प्रकाश पेठे मार्ग का गार्डन जिसे सिर्फ महीलाओ के लिए रखे जाने की मांग रखी। मुंबई में महिलाओं को अकेले में बैठने की व्यवस्था नहीं है जिससे महिलाओ  को बड़ी परेशानी होती है। महिलाओ के लिए लोकल ट्रेनों में आरक्षित डिब्बा होता है ,बेस्ट बस में आरक्षित सीट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है लेकिन महिलाओ के लिए व्यायाम से लेकर योग जैसी सुविधा के लिए कोई गार्डन उपलब्ध नहीं होने से कोलाबा में बने  "स्व. सुषमा स्वराज गार्डन को महिलाओ के लिए उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। 

बीकेसी के लिए अलग से अधिकारी नियुक्त करने का सुझाव
भाजपा के पूर्व नगरसेवक मकरंद नार्वेकर ने आगे सुझाव दिया कि  नरीमन प्वाइंट और बीकेसी जैसे परिसर बिजनेश डिस्ट्रिक के रूप में है।  इन इलाको का प्रभावी प्रबंधन के लिए एक स्वतंत्र सहायक आयुक्त करने की गुहार लगाई है।  सहायक आयुक्त की नियुक्ति से  परिसर के बिजेनस मैन को अपने काम काज और सुविधा उपलबध करा कर लोगो को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जा सेकगा। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups