मुंबई की बकाया 400 किमी सड़कों को सीमेंटेड करने  जल्द  निकलेगा टेंडर 

Mon, Jan 22 , 2024, 10:08 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

- बीएमसी करीब 7000 करोड़ रुपये करेगी खर्च 
पूरी मुंबई की सड़के हो जाएगी सीमेंट कंक्रीट गढ्ढे से मिलेगी निजात
मुंबई :
 मुंबई की सड़कों को सीमेंटेड (Roads cemented) करने की धीमी रफ़्तार के बीच बीएमसी बाकी 400 किमी लंबी सड़कों को सीमेंटेड करने के लिए जल्द ही टेंडर जारी करेगी। इस पर करीब 7000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन हो सकता है। वर्ष 2022 में 400 किमी लंबी सड़कों को सीमेंटेड करने के लिए बीएमसी ने 6078 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। जिसका काम काफी धीमी गति से चल रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमसी ने मुंबई की सड़कों को पूरी तरह से सीमेंटेड करने का बीड़ा उठाया है। बीएमसी के अडिशनल कमिश्नर पी वेलरासू ने कहा कि हमारी कोशिश है कि सड़कों को सीमेंटेड करने के काम में तेजी आए। इसके लिए हम लगातार अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर रहे हैं। मुंबई में 2050 किमी लंबी सड़कों में से यही 400 किमी लंबी सड़कें रह गई हैं जिसका अभी तक टेंडर नहीं हुआ था। हमारी कोशिश है कि पुराने काम के साथ सड़कों को सीमेंटेड करने का नया काम भी चलता रहे। इसके लिए टेंडर ड्रॉफ्ट (tender draft) तैयार कर लिया गया है, अगले दो से तीन सप्ताह में टेंडर जारी कर दिया जाएगा। 

इस तरह हो रहा सड़कों को सीमेंटेड करने का काम : 
मुंबई में कुल मिलाकर लगभग 2050 किमी लंबी सड़कें हैं, इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक सड़कें सीमेंटेड हो चुकी हैं। बीएमसी ने वर्ष 2021-22 में 236 किमी लंबी सड़कों को सीमेंटेड करने के लिए बीएमसी ने 2200 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इन कार्यों को बीएमसी ने मार्च 2022 से पहले मंजूरी दे दी गई थी। लेकिन इन सड़कों को सीमेंटेड करने का काम अक्टूबर 2022 से प्रारंभ किए गए यह कार्य अभी भी जारी हैं। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)  ने जून 2022 में बीएमसी कमिश्नर आई. एस. चहल से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया। नवंबर 2022 में बीएमसी ने करीब 400 किमी लंबी सड़कों को सीमेंटेड करने के लिए 6,078 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया। इसमें 910 सड़कों के काम के लिए 5 ठेकेदारों को ठेका  दिया गया। जनवरी 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन कार्यों का भूमिपूजन किया। जनवरी 2023 में इन सड़कों को सीमेंटेड करने का वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया। पूर्व और पश्चिम उपनगर की सड़कों का काम अक्टूबर 2023 से शुरू हो गया ,लेकिन मुंबई सिटी का काम अब भी नहीं शुरू हो पाया है और मामला मुंबई हाई कोर्ट में लंबित है। वर्ष 2022 में 400 किमी सड़कों को सीमेंटेड करने का जो ठेका दिया गया उसमें से सिर्फ 5 से 6 प्रतिशत ही काम अब तक हो पाया है। 

मुंबई में कुल सड़कों की लंबाई : 2050 किमी

  • वर्ष 2022 से पहले मुंबई में करीब 990 किमी. सड़कें सीमेंटेड हुई थीं। 
  • जनवरी 2022 से मई 2023 के बीच कुल 158 किमी सड़कों को सीमेंटेड किया गया।
  • मुंबई में अब तक कुल 1148 कि.मी. लंबी सड़कें सीमेंटेड हुई हहैं। 
  • वर्ष 2023-24 में 400 किमी सड़कों के लिए ठेका दिया गया। 
  • वर्ष 2024-25 में बाकी 400 किमी सड़कों को सीमेंटेड करने ठेका दिया जाएगा।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups