भगवान राम के स्वागत में मेघाश्रे संस्था द्वारा भजन, आरती और दीपोत्सव

Mon, Jan 22 , 2024, 09:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था मेघाश्रे संस्था (Meghashre Sansthan) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सिंह और उनके सुपुत्र श्रेय सिंह द्वारा अयोध्या में ऐतिहासिक रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की  संध्या पर लोअर परेल स्थित सेंट रेगिस जेनिथ पार्टी हॉल में भजन, आरती और दीपोत्सव (Aarti and Deepotsav) का भव्य आयोजन किया गया। प्रख्यात फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुंबई की अनेक जानी मानी हस्तियों समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। सीमा सिंह ने कहा कि भगवान राम इस देश के गौरव और स्वाभिमान से जुड़े हुए हैं। हमारी संस्था भजन, आरती और दीपोत्सव द्वारा स्वागत कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों और विचारों पर चलकर ही देश में राम राज्य कायम हो सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups