कांग्रेस से डॉ. उल्हास पाटिल सहित तीन निलंबित

Mon, Jan 22 , 2024, 09:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता
मुंबई।
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) के निर्देश पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ उल्हास पाटिल (Dr Ulhas Patil), उनकी पत्नी डॉ. वर्षा पाटिल (Dr. Varsha Patil)और युवक कांग्रेस जलगांव ग्रामीण जिला के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र मराठे को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। डॉ. उल्हास पाटिल कभी गांधी परिवार के बेहद करीब हुआ करते थे। मिली जानकारी के अनुसार इन नेताओं के निलंबन की वजह भाजपा से करीब है। उल्हास पाटिल की बेटी केतकी पाटिल लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी बनकर उतरना चाहती है। इस बात का खुलासा राकांपा नेता एकनाथ खडसे सार्वजनिक तौर पर बोल चुके हैं। 
 
राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकना गलत पटोले
इधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ देश में प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ लोगों को मंदिरों में जाने से रोकना बहुत गलत है। उन्होंने राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश देने से रोकने के लिए भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की। पटोले ने कहा कि भगवान राम ने कभी किसी से नफरत नहीं की। हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया। मंदिर में प्रवेश से रोकना भगवान श्री राम की शिक्षा नहीं है, लेकिन भाजपा सिर्फ राम के नाम पर राजनीति कर रही है। जिन लोगों ने आज राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश से वंचित किया। उन्हीं लोगों ने डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर को भी नासिक के कालाराम मंदिर में प्रवेश करने से रोका था। मंदिर प्रवेश के लिए डॉ. बाबा साहब आंबेडकर को बड़ा आंदोलन करना पड़ा, लेकिन उसी प्रवृत्ति के लोग आज भी सत्ता में हैं। प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नसीम खान, संजय राठौड़, प्रवक्ता डॉ. राजू वाघमारे उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups