health workers : आज से मुंबई मनपा करेगी मराठा का सर्वेक्षण

Mon, Jan 22 , 2024, 06:55 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

स्वास्थ्य सेविकाओ को प्रति घर मिलेगा 10 रुपया
मुंबई।
मराठा आरक्षण (maratha reservation) को लेकर मनोज जरांगे मुंबई की ओर कूच कर दिए है। मनपा प्रशासन इस बीच मुंबई में रह रहे मराठा का सर्वेक्षण शुरू करेगी। मनपा प्रशासन का सर्वेक्षण आज से शुरू होगा। मराठा आरक्षण को लेकर स्वास्थ्य सेवीकाओ (health workers) का उपयोग किया जाएगा। मनपा स्वास्थ्य सेविकाओं को प्रति घर के सर्वेक्षण पर 10 रुपया मेहनताना देगी। बता दे कि मनपा प्रशासन ने मनपा के विभिन्न विभाग के इंजिनियर सहित कर्मचारियों का उपयोग करने का निर्णय लिया है। इस बीच सर्वेक्षण कार्य में गति लाने और मात्र 5 दिन में सर्वेक्षण कार्य पूरा करने का निर्णय लिया है।मनपा ने इसी के चलते स्वास्थ्य सेविकाओ का उपयोग करने का फैसला लिया है। मनपा ने स्वास्थ्य सेविकाओ को प्रति घर  सर्वेक्षण का 10 रुपया देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र राज्य पिछड़ी जाति आयोग के निर्देश अनुसार निश्चित किए गए सवालों को मराठा आरक्षण का सर्वेक्षण किया जाएगा। मराठा आरक्षण करने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षित किया गया है।यही प्रशिक्षित कर्मचारी लोगों के घर का सर्वेक्षण करने जायेंगे।  स्वास्थ्य सेविकाओं ने सर्वेक्षण को लेकर दिया जाने वाला मानधन को लिखित दिए जाने की मांग मनपा प्रशासन से की है।मराठा समाज और खुले प्रवर्ग के लोगो का सर्वेक्षण आज से किया जाएगा। मनपा में लगभग 4 हजार स्वास्थ्य सेविका है।जिनका उपयोग मराठा सर्वेक्षण किया लिया जाएगा।स्वास्थ्य सेविकाओ का कहना है कि मनपा स्वास्थ्य सेवविकाओ को कभी भी अपना नही मानती है फिर उनके सर्वेक्षण कैसे मानेगी। इस तरह का सवाल खड़ा किया।महानगर पालिका स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी संघटना में एड प्रकाश देवदास ने दी। उन्होंने कहा कि पहले सर्वेक्षण करने वालो को 10 हजार रुपया मानधन (10 thousand rupees honorarium) देने और 500 रुपया प्रशिक्षण देने पर दिए जाने की बात कही गई थी लेकिन अब प्रति सर्वेक्षण 10 रुपया दिए जाने की बात कही गई। इसी के चलते स्वास्थ्य सेविकाओं ने  मनपा से  मानधन दिए जाने की राशि लिखित दिए जाने की मांग की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups