Tata Marathon Competition: छुट्टी के दिन दौड़ी मुंबई, टाटा मॅरेथॉन प्रतियोगिता को राज्यपाल बैस और मुख्यमंत्री शिंदे ने दिखाया हरी झंडी 

Sun, Jan 21 , 2024, 07:35 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता 
मुंबई।
रविवार को छुट्टी के दिन मुंबई की जनता ने दौड़ लगाया। एशिया की सबसे बड़ी और बहुचर्चित टाटा मुंबई मॅरेथॉन प्रतियोगिता (Tata Marathon Competition) का राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने झंडा दिखाया। एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि टाटा मॅरेथॉन  दुनिया की बेहद प्रतिष्ठित मॅरेथॉन  प्रतियोगिता है और पिछले 19 वर्षों से इसका सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। इस साल इस प्रतियोगिता में 59 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.  मुख्यमंत्री ने  कहा कि इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस प्रतियोगिता में हर उम्र के प्रतियोगी अपनी उम्र और शारीरिक सीमाओं की परवाह किये बिना भाग लेते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस  के सामने आयोजित मॅरेथॉन प्रतियोगिता कार्यक्रम में  , खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन, स्कूल शिक्षा मंत्री और मुंबई के पालक  मंत्री दीपक केसरकर, विधायक आशीष शेलार, पुलिस आयुक्त विवेक फणसळकर, देवेन भारती, मुंबई शामिल हुए। वही प्रतियोगिता में मनपा  आयुक्त इकबाल सिंह चहल, पश्चिमी नौसेना मुख्यालय के मुख्य ध्वज अधिकारी वाइस एडमिरल संजय सिंह, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एच. एस काहलों ने शामिल होकर  इस मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।  इस मैराथन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय धावकों सहित कुल 59,515 धावकों ने भाग लिया है। ओलंपिक पदक विजेता और दो बार की विश्व चैंपियन पोल वाल्टर केटी मून टाटा मुंबई मैराथन 2024 की अंतरराष्ट्रीय राजदूत हैं। टाटा मुंबई हाफ मैराथन विजेता (21.097 किमी) प्रथम: सावन बवाल - 1 घंटा 5 मिनट 7 सेकंड द्वितीय: किरण म्हात्रे - 1 घंटा 6 मिनट 23 सेकंड तीसरा स्थान: मोहन सैनी - 1 घंटा 6 मिनट 55 सेकंड खास बात यह है कि ये तीनों विजेता भारतीय सेना में कार्यरत हैं। महिला हाफ मैराथन विजेता 21.97 किमी पहला स्थान: अमृता पटेल - 1 घंटा 19 मिनट 20 सेकंड दूसरा स्थान: पूनम दिनकर - 1 घंटा 19 मिनट 20 सेकंड तीसरा: कविता यादव - 1 घंटा 20 मिनट 45 सेकंड 42.195 किमी मुख्य मैराथन सुबह 5 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से शुरू हुई। 21.097 किमी की हाफ मैराथन माहिम रेती बंदर, माहिम से सुबह 5 बजे। कॉजवे से शुरू हुई यहाँ। 10 किमी की मैराथन सुबह 6 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से शुरू हुई थी.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups