Mumbai Rammay : राममय हुई मुंबई, सत्ताधारी पार्टी के नेता और पदाधिकारी कार्यक्रम में व्यस्त

Sat, Jan 20 , 2024, 08:02 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह -जगह कार्यक्रम, मागाठाणे में होगा शंखनाद
२२ जनवरी को मुंबई में मनाई जाएगी दिवाली 
दीया और झंडा हुआ महंगा 
जितेन्द्र मिश्रा 
मुंबई।
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरे देश में अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है. मुंबई भी इससे अछूता नहीं है.इसी कड़ी में मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या रविवार की शाम शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे (Prakash Surve) के बेटे  राज प्रकाश सुर्वे ने अशोकवन स्थिति हनुमान मंदिर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है।इस कार्यक्रम में  देश विदेश में रामलीला करने वाले कलाकार यहां पर प्रदर्शन करेंगे। काशी में गंगा आरती करने वाले पंडितों को शंखनाद करने के लिए बुलाया है। दहिसर, बोरीवली, मागाठाणे के अलग अलग क्षेत्रों में रथ यात्रा  निकाली जाएगी,जो हनुमान मंदिर पर पहुंचने के बाद वहां उपस्थित करीब दस हजार लोग रथ यात्रा का स्वागत करेंगे।राज सुर्वे के यात्रा से मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र राम मय हो गया है.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत उपस्थित रहेंगे। शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने बताया कि सैकड़ों सालों के बाद यह अवसर आया है। हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं जो हमारे नजरों के सामने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रही है। देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पूजा पाठ कर खुशियां मना रहे हैं। सुर्वे ने कहा कि राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हमने यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में काशी से पंडित को बुलाया गया है जो कार्यक्रम में उपस्थित होकर शंखनाद करेंगे इसके साथ -साथ  भगवान श्री राम माता सीता,लक्ष्मण और हनुमान जी का अद्भुत मंदिर बनाया गया है जिनकी  महाआरती की जाएगी।

पूरे मुंबई में भाजपा और शिवसेना का कार्यक्रम 
अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरा मुंबई राम और भगवा मय हो गया है.केंद्र और राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा और शिवसेना के साथ -साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) के नेता मंत्री,पदाधिकारी और कार्यकर्ता जगह -जगह सुंदरकांड,भंडारा सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है.पूरा मुंबई राम और भगवा मय हो गया है.

दीया और श्री राम का झंडा हुआ महंगा 
अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को देशवासियों से दिवाली मनाने के लिए आह्वान किया है.पीएम के इस आव्हान के बाद यूपी के साथ -साथ मुंबई में उसका बड़ा असर पड़ा है.22 जनवरी को  दिवाली मनाने के लिए उपयोग होने वाली दिए का इतना अधिक मांग हो गई है कि दीया महंगा हो गया है.मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी के लिए दीया मिल नहीं रहा है दीया के अलावा भगवान श्री राम का झंडा की इतनी मांग हो गई है.झंडा नहीं मिल रहा है.

रिक्शा और टैक्सी पर भगवान श्री राम का झंडा 
भगवान राम का लोग पर भूत सवार हो गया है लोग भगवान के प्रेम में रिक्शा और टैक्सी पर भगवान श्री राम का झंडा लगाकर घूम रहे है.मुंबई के बड़ी संख्या रिक्शा और टैक्सी पर भगवान श्री राम का झंडा दिखाई पड़ रहा है.

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम 
22 जनवरी को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर भव्य कार्यक्रम (grand event) आयोजित किया गया है. कार्यालय के भगवान का बड़ा मंदिर बनाया गया है प्रतिष्ठा के दिन बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई जाएगी पूरे कार्यालय को दिए से सजाया और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा। इसी प्रकार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के क्षेत्र ठाणे में भाजपा और शिवसेना के शिंदे गुट ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है. पूर्व भाजपा सांसद डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रवक्ता सुजय पटाकी एवं सृजन सम्पदा की संस्था के माध्यम से गावदेवी मैदान में रामायण महोत्सव का आयोजन किया गया है. महोत्सव का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने किया। एक जुलूस का भी आयोजन किया है। जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तालाब पाली में महाआरती करेंगे. तलावपाळी में फ्लोटिंग स्टेज पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है

मंदिर के उद्घाटन से कांग्रेस ने बनाई दूरी 
एक तरफ जहाँ भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा से भाजपा-शिवसेना-राकांपा में ख़ुशी की लहर है और तीनो पार्टी के नेता मंत्री और पदाधिकारी लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहे है वही विपक्षी दल कांग्रेस ने भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा से दूरी बनाई हुई है कांग्रेस पार्टी के नेता और पदाधिकारियो ने पूरे मुंबई में कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है.सूत्रों की माने तो कांग्रेस के बड़ी संख्या में नेता जो कार्यक्रम आयोजित करना चाहते थे लेकिन वरिष्ठ नेताओं का आदेश नहीं  आने के बाद कोई भी  कार्यक्रम  आयोजित नहीं किया है ।

पूरे मुंबई में लगा भगवान राम का पोस्टर 
भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा मुंबई पोस्टर से पट गया है सत्ता और विपक्ष दोनों पार्टी के नेताओं ने राम भक्त को बधाई (Congratulations to Ram devotee) देने के लिए अपने -अपने जिला कर विधानसभा क्षेत्र में पोस्टर लगाया है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups