266 trees will be cut: मेट्रो लाइन 2 बी में कटेंगे 266 पेड़

Sat, Jan 20 , 2024, 07:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मेट्रो 2बी का निर्माण प्रगति पर है। मेट्रो 2 बी डी एन नगर से मांडले तक चलेगी। मेट्रो स्टेशन से लेकर अन्य कार्यों को लेकर 266  पेड़ कटेंगे।  मनपा प्रशासन ने अभी इसके पहले सी एस टी एम रेलवे के पुनर्विकास (Redevelopment of Railways) में आड़े आ रहे 266 पेड़ो को काटने (266 cutting trees) की अनुमति देने के लिए लोगो से सुझाव शिकायत देने की मांग रखी है।
बता दे कि डी एन नगर से मांडले तक मेट्रो लाइन 2बी का निर्माण प्रगति पर है। मेट्रो स्टेशन के  कामों में अड़चन बन रहे 266  पेड़ों को हटाने की जरूरत है। के पश्चिम वार्ड ने पेड़ो को काटने की अनुमति मांगी है।  यह पेड़ मेट्रो 2 बी लाइन के बन रहे स्टेशन में बाधा बन रहे है। मनपा आयुक्त को इन पेड़ो को काटने की अनुमति देने का अधिकार है।मेट्रो 2 बी प्रोजेक्ट में एसिक नगर, प्रेम नगर, इंदिरा नगर और नानावती अस्पताल  आदि स्टेशनों के आवागमन में पेड़ रोड़ा पैदा कर रहे है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) को 5 दिसंबर को भेजे गए प्रस्ताव में इन पेड़ो को काटने की अनुमती मांगी गई थी। अप्रैल 2023 में एमएमआरडीए ने मनपा  वृक्ष प्राधिकरण को एक प्रस्ताव भेजा था। जिसमे स्टेशन परिसर में बाधा बन रहे पेड़ो को काटने की अनुमति  थी। प्रस्ताव के अनुसार अड़चन पैदा कर रहे  266  पेड़ों में से 211 को काटा जाएगा और 50 को प्रत्यारोपित किया जाएगा।  एमएमआरडीए ने  मनपा वृक्ष प्राधिकरण को एक और प्रस्ताव प्रस्तुत किया था  जिसमें मेट्रो लाइन 2बी के निर्माण के दौरान काटने के लिए शुरू में नियोजित 211 पेड़ कटने मंजूरी मांगी थी जिसमे 181 पेड़ो को काटना और  33 पेड़ों को पुनर्रोपित करने का प्रस्ताव था जिसमे अब बदलाव कर पेड़ो की संख्या 266 कर दी गई है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups