मुंबई जिले की अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 23 को

Sat, Jan 20 , 2024, 07:10 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता
मुंबई।
मुंबई शहर जिले के तहत आने वाली 10 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची (final voter list) का प्रकाशन अब 23 जनवरी को होगा। पहले 22 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना था, लेकिन राज्य सरकार ने 22 जनवरी को श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, इसलिए अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी गई। इस बात की जानकारी मुंबई शहर कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी राजेंद्र क्षीरसागर (Rajendra Kshirsagar) ने दी।
भारत निर्वाचन आयोग ने 29 मई, 2023 के पत्र द्वारा 1 जनवरी, 2024 की पात्रता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से 26 दिसंबर 2023 को संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इस संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 22 जनवरी थी, लेकिन चूंकि राज्य सरकार ने सोमवार 22 जनवरी को श्री राम लला प्राण-प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, इसलिए मुंबई शहर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची 23 जनवरी को प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया है। क्षीरसागर ने बताया कि इस अनुसार मुंबई शहर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची 23 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups