वसई विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में गहन सफाई अभियान शुभारंभ, सड़कों पर चलाया गया झाड़ू

Sat, Jan 20 , 2024, 06:29 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

विरार-वसई। विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र (Virar City Municipal Corporation Area) में गहन सफाई अभियान (cleaning campaign) चलाया गया। स्वच्छ भारत अभियान, माझी वसुंधरा और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) की अवधारणा को मूर्त स्वरूप देने के लिए,महाराष्ट्र सरकार के निर्देशों के अनुसार, 20 जनवरी 2024 से वसई विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में एक गहन सफाई अभियान शुभारंभ वार्ड समिति 'ए' बोलिंज क्षेत्र (boling area) से शुरू किया गया। यह अभियान शनिवार, 20 जनवरी को सुबह 07.00 बजे से "गोकुल टाउनशिप गेट,पुलिस बीट चौकी के पास,बोलिंज,विरार (पश्चिम)" पर शुरू किया गया था।गावठण, विराट नगर, बोलिंज नाका से राम मंदिर, बोलिंज नाका से खारोडी गांव, जकात नाका से म्हाडा,जकात नाका से मानसी मल्लिका दुकान, गोकुल टाउनशिप, खारोडी नाला से जकात नाका (पराग मेडिकल), जकात नाका से विवा कॉलेज, मुख्य सड़कें,विजय वल्लभ अस्पताल से न्यू विवा कॉलेज तक,पेट्रोल पंप से कलावती मंदिर से विवा कॉलेज तक उप-सड़कों, फुटपाथों आदि को साफ किया गया और पानी से धोया गया। इस अभियान में अधिकारी,कर्मचारी,स्वच्छता दूत,विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता,स्कूली छात्र,विभिन्न धर्मार्थ संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक आदि शामिल हुए।उक्त सघन सफाई अभियान प्रत्येक शनिवार को प्रातः 07 बजे से 11 बजे तक मनपा क्षेत्र में वार्डवार चलाया जायेगा तथा अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups