मुंबई. पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Pakistani cricketer Shoaib Malik) ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से तीसरा निकाह कर लिया है। बता दें कि शोएब मलिक ने भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Indian tennis star Sania Mirza) से साल 2010 में मुस्लिम रीति रिवाज से हैदराबाद में निकाह किया था। दोनों को 2018 में एक बेटा भी हुआ था, जिनसे हाल ही में खिलाडी के तलाक की खबरे जोरोशोरो से चल रही थी। लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अब खबर यह है कि शोएब मलिक ने बला की खूबसूरत सना जावेद से निकाह कर लिया है। आखिर कौन हैं सना जावेद ? आइए जानते हैं।
शोएब मलिक ने सना जावेद से किया निकाह

इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

सना और शोएब दोनों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने निकाह की तस्वीरें साझा की हैं।
एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे कपल

दोनों के बीच पिछले साल उस समय प्यार का गुलाब खिलना शुरू हुआ था जब शोएब मलिक ने सना को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी। शोएब ने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक साथ एक फोटो शेयर करते हुए सना को जन्मदिन की बधाई दी थी।
कौन हैं सना जावेद?

सना जावेद एक प्रसिद्ध पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। सना रोमांटिक ड्रामा खानी में खानी का किरदार निभाकर लाइम लाइट में आई थीं। 25 मार्च 1993 में जन्मी सना की यह दूसरी शादी है। इससे पहले सना ना 2020 में सिंगर उमर जसवाल से शादी की थी। हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया था।
2012 में किया था डेब्यू

सना ने साल 2012 में शहर-ए-ज़ात नामक धारावाहिक से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 20 , 2024, 03:08 AM