1 लाख 20 हजार से अधिक बच्चो ने लिया हिस्सा।
मुंबई। रामलला का अयोध्या में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा होगी। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन चरित्र की जानकारी बच्चों में हो इसके लिए मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने प्रतियोगिता आयोजित की है जिसमे मनपा स्कूलों (municipal schools) के बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। मनपा स्कूलों के लगभग 1 लाख 20 हजार बच्चे इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। विजेताओं को मनपा की ओर से सन्मानचिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया।
मनपा स्कूलों में प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की जीवन चरित्र बच्चो को जानकारी हो इसके लिए चित्रकला की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगल प्रभात लोढ़ा की संकल्पना से 10 जनवरी को शुरू हुई मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जीवन चरित्र प्रतियोगिता 17 जनवरी को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में मनपा स्कूलों के १ लाख २० हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता एवं नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रतियोगिता से चयनित चित्रों की प्रदर्शनी एवं चयनित नाटकों की प्रस्तुति देखने को मिली।इस अवसर पर बोलते हुए, मंत्री लोढ़ा ने कहा, "भगवान श्रीराम के आगमन से पूरा भारत धन्य हो गया है। इसलिए, पेंटिंग प्रतियोगिता से ७० हजार पेंटिंग स्कूलों और आसपास के मंदिरों में लगाने के लिए कहा गया है। मुझे खुशी है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से भगवान श्रीराम के चरित्र को बच्चों के मन में बिठाया गया है। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक पराग अलवाणी मुख्य अतिथि पद्मश्री रमेश पतंगे, वरिष्ठ गायक और संगीतकार श्रीधर फड़के, मुंबई मनपा उपायुक्त चंदा जाधव, मनपा शिक्षा अधिकारी राजेश कंकाल आदि उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 19 , 2024, 08:21 AM