Mumbai Festival : मुंबई फेस्टिवल 20 से 28 जनवरी तक, मुख्यमंत्री शिंदे करेंगे उद्घाटन  

Fri, Jan 19 , 2024, 07:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता
मुंबई।
राज्य सरकार के पर्यटन विभाग और मुंबई फेस्टिवल (Mumbai Festival) समिति की तरफ से मुंबई में 20 से 28 जनवरी के बीच मुंबई फेस्टिवल 2024 आयोजित किया गया है। 20 जनवरी को शाम छह बजे क्रॉस मैदान गार्डन, चर्चगेट में इस महोत्सव का उद्घाटन राज्य के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) करेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार (Ajit Pawar) उपस्थित रहेंगे।  
कार्यक्रम में काला घोड़ा महोत्सव की तरफ से तुषार गुहा गीत पेश करेंगे। शारदा विद्यालय की तरफ से लेझीम, नृत्यांगना सुप्रिया सेन का ओडिसी नृत्य, मुंबई फेस्टिवल थीम सांग, मराठी, हिंदी कविता पाठ के कार्यक्रम में अभिनेता अनुपम खेर, सचिन खेडेकर भाग लेंगे। साथ ही अभिनेत्री सारा अली खान का नृत्य कार्यक्रम, धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट कार्यक्रम का प्रजेंनटेशन किया गया जाएगा। मराठी अभिनेता अमेय वाघ और हिंदी अभिनेत्री मिनी माथुर कार्यक्रम पेश करेंगी। पर्यटन विभाग ने सभी से इस महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।
उद्घाटन समारोह में पर्यटन मंत्री गिरीश महाजन, मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विधानसभा में विपक्ष के नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार, मुंबई महोत्सव सलाहकार समिति के अध्यक्ष और उद्योगपति आनंद महिंद्रा, प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर, सचिन खेडेकर, काला घोड़ा उत्सव आयोजक ब्रिंदा मिलेर, पर्यटन विभाग की सचिव जयश्री भोज, पर्यटन विभाग के निदेशक डॉ.बीएन पाटिल, महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक श्रद्धा जोशी-शर्मा उपस्थित रहेंगी।

गिरीश महाजन करेंगे महा एक्सपो का उद्घाटन
एमएमआरडीए ग्राउंड बांद्रा में आयोजित होने वाले महा एक्सपो का उद्घाटन 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे पर्यटन मंत्री गिरीश महाजन और जापानी प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में होगा। एमएमआरडीए ने मैदान बांद्रा में महा एक्सपो का आयोजन किया है। महा एक्सपो 28 जनवरी तक सोमवार से शुक्रवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक और शनिवार और रविवार को दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक जारी रहेगा।

मुंबई फेस्टिवल में विभिन्न कार्यक्रम
19 से 21 जनवरी और 26 जनवरी को विभिन्न जगहों पर शॉपिंग फेस्ट का आयोजन किया गया है। 20 से 28 जनवरी के बीच कला महोत्सव का आयोजन होगा। 20 से 28 जनवरी के दरम्यान जुहू चौपाटी पर बीच फेस्ट का आयोजन होगा। 20 से 24 जनवरी के बीच सिनेमा फेस्ट का आयोजन होगा। 21 जनवरी को टाटा मुंबई मैराथन का आयोजन किया गया है। इसके अलावा कई अन्य गतिविधियों का आयोजन होगा। मुंबई फेस्टिवल का समापन 28 जनवरी को शाम 7 बजे बांद्रा के एमएमआरडीए मैदान (MMRDA grounds) में होगा।      

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups