राज्य सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
महानगर संवाददाता
मुंबई। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन महाराष्ट्र में सार्वजनिक छुट्टी घोषित (declared public holiday) की गई है। इसे लेकर शुक्रवार को राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया। इसके पहले गुरुवार को केंद्र सरकार ने सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की थी।
भाजपा शासित महाराष्ट्र आठवां राज्य है, जहां 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके पहले भाजपा शासित मध्य प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, असम, राजस्थान और हरियाणा में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। कुछ राज्यों ने 22 जनवरी को शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।
सोमवार 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग कई मंचों से की जा रही थी। राज्य के कैबिनेट मंत्री और मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने एक पत्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से 22 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने का अनुरोध किया था। लोढ़ा ने कहा था कि श्रीराम समूचे भारत के आदर्श हैं। अयोध्या का मंदिर सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि एक राष्ट्र मंदिर है, इसलिए अयोध्या नगरी में रामलला के विराजमान होने के अवसर पर महाराष्ट्र में सार्वजनिक छुट्टी होनी चाहिए, जो संपूर्ण हिंदू समाज की मांग है। उन्होंने पूरे प्रदेश में दीपोत्सव मनाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया था। मंत्री लोढ़ा के अलावा भाजपा विधायक अतुल भातखलकर और शिंदे गुट के विधायक प्रताप सरनाईक (Pratap Sarnaik) ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 22 जनवरी को छुट्टी घोषित करने का अनुरोध किया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 19 , 2024, 06:32 AM