मुंबई : धूल प्रदूषण को रोकने के लिए मनपा के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर एक ठेकेदार पर 1 लाख रुपये का जुर्माना (Fine of Rs 1 lakh) लगाया है। मनपा के एच पश्चिम वार्ड का बांद्रा और खार (Bandra and Khar) पश्चिम में सड़क के सीमेंटेड और चौड़ीकरण का काम चल रहा है। ठेकेदार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया है।
बांद्रा पश्चिम में सेंट एंथोनी रोड और खार पश्चिम में मधु पार्क रोड पर विभिन्न कार्य चल रहे हैं। इन दोनों सड़कों का काम एक ही ठेकेदार कर रहा है। ठेकेदार ने काम करते समय कपड़े या चादर से साइट्स को नहीं ढंका साथ ही अन्य दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया इसलिए उस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सरकारी और निजी निर्माण या विकास ठेकेदारों को निर्माण रोकने, बिल्डरों को कारण बताओ नोटिस सहित दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई नगर निगम ने दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर दंडातामक कार्रवाई (punitive action) की है। मनपा ने मुंबई में धूल प्रदूषण फैलने के बाद बनाई गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालो को अब तक 617 प्रॉजेक्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जबकि 895 विकास कार्य को काम बंद करने की नोटिस दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 19 , 2024, 05:13 AM