हर वार्ड की तीन मंदिरों की सफाई करने का आयुक्त का निर्देश
मुंबई। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान को लेकर आयोध्या में चल रहे अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के निर्देश पर मुंबई मनपा भी मंदिरों का सफाई अभियान छेड़ दिया है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने मनपा के सभी सहायक आयुक्तों को निर्देश दिया है कि अपने केष्ट्र की तीन मंदिरों का सफाई करे। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मनपा के सहायक आयुक्तों को निर्देश दिया है कि मुंबई में डीप क्लीनिंग (deep cleaning) चल रही है। मुंबई में चल रहे सफाई अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के निर्देश पर प्रत्येक वार्ड की तीन मंदिरो का सफाई करने का निर्देश दिया। मनपा प्रशासन ने मुंबई क्षेत्र के मंदिर परिसर में 22 जनवरी तक जनभागीदारी और श्रमदान के माध्यम से गहन स्वच्छता अभियान करे इस तरह का निर्देश दिया है। मनपा आयुक्त ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक प्रशासनिक प्रभाग में कम से कम तीन प्रमुख मंदिरों का चयन स्थानीय स्तर पर करना है और मंदिर परिसर की डीप क्लीनिंग (deep cleaning) के तहत पूरे परिसर को स्वच्छ करना है। मनपा प्रशासन ने स्वच्छता अभियान के लिए 61 बिंदुओं को शामिल करते हुए एक मानक प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारित की है।जिसके तहत महास्वच्छता अभियान ' कर मंदिर परिसर को साफ़ करने का निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री शिंदे ने मंदिर की सघन स्वच्छता अभियान के तहत मंदिरों की साफ-सफाई और रोशनी करने का निर्देश दिया है.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 18 , 2024, 09:42 AM