मुंबई : अंधेरी पुलिस ने चोरी के बाद होटल में रहनेवाले बंटी-बबली को होटल में जाने से पहले गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। दोनों ने आरोपियों ने मिलकर एक व्यक्ति के गले से चैन खींचा और भाग गए थे। जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों रहने के लिए होटल में जक यह थे तभी इन्हें पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। मामले कि अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सोनू शेख (26) और नीलम मून (36) है। दोनों कभी होटल कभी ऑटो और दूसरे जगहों पर रहकर अपना जीवन बिताते थे। अब पैसे के लिए इन्होंने चोरियां करनी शुरू कर दी। अब अपराध को अंजाम देने के लिए दोनों साथ में निकलते थे एक लक्ष विचलित करता था दूसरा चेन खींचकर भाग जाता था। 16 जनवरी को आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग गए थे।
होटल में जा रहे थे आरोपी
दरअसल पूरे मामले की जकनच के लिए अंधेरी पुलिस ने एक कई टीमें बनाई। अंधेरी डिटेक्शन में कार्यरत पीएसआई यादव ने जगह जगह जाल बिछाया। इस बच विलेपार्ले पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों आरोपी विलेपार्ले के एक होटल में रहने जा रहे हैं। वहीं पर पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
सीसीटीवी कैमरे ने बताया आरोपियों का ठहराव
दरअसल पुलिस को जब पता चला कि आरोपी विलेपार्ले में रहते हैं तब सीसीटीवी कैमरों (cctv cameras) के अवलोकन शुरू किया गया। इस सीसीटीवी में पता चला कि दोनों शालीमार इन होटल एंड लॉज में जा रहे हैं। जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अब मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 18 , 2024, 09:04 AM