आधी रात से ब्रिज को तोड़ने की होगी शुरुआत दो साल बंद रहेगा ब्रिज
मुंबई। सायन पूर्व से पश्चिम की ओर जोड़ने वाला एक मात्र ब्रिज शनिवार से पूरी तरह बंद हो जाएगा। मध्य रेलवे ने जानकारी दी है कि उसी दिन से ब्रिज को तोड़ने की शुरुआत हो जाएगी। ब्रिज के निर्माण में दो साल का समय लगेगा जिससे दो साल तक ब्रिज बंद रहेगा। इस दौरान कुर्ला पश्चिम की ओर और सायन पूर्व की ओर वाहनों के आवागमन के लिए बंद होने से ट्रैफिक की बड़ी समस्या खड़ी होगी। ब्रिज के निर्माण पर मध्य रेलवे 23 करोड़ रुपये और मनपा जोड़ रास्ता बनने के लिए 26 करोड़ रुपये खर्च करेगी.
बता दे की आईआईटी मुंबई ने ब्रिजों के किए स्ट्रक्चरल ऑडिट में सायन ब्रिज (Sion Railway Bridge) को जर्जर घोषित कर दिया था इसी बीच मध्य रेलवे को अपनी 5 वी और 6 ठी लाइन का काम किया जाना था जिसके चलते ब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज बनाने का निणर्य लिया गया। रेलवे ब्रिज की ऊंचाई भी थोड़ा बढ़ाएगी जिसके चलते ब्रिज के निर्माण में समय लगने की आशंका विकट की गई है। ब्रिज को तोड़कर उसकी जगह स्टील गर्डर्स और आरसीसी स्लैब के साथ एक नया ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। रेलवे और ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनुमति मिलने के बाद शनिवार से ब्रिज का यातायात बंद करने का निणर्य लिया गया है। ब्रिज को तोड़कर दो साल में नया ब्रिज बनाया जाएगा। ब्रिज को तोड़ने का काम मुंबई मनपा के समन्वय और परिवहन विभाग की मदद से किया जाएगा। प्रस्तावित नया ब्रिज 'सिंगल स्पैन सेमी-थ्रू गर्डर्स (2)' 49 मीटर लंबा और 29 मीटर चौड़ा आरसीसी स्लैब (rcc slab) से निर्माण होगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 18 , 2024, 08:16 AM