आभार मानकर, जाने से किया साफ इंकार
मुंबई। वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर (Prakash Ambedkar) को अयोध्या के राम मंदिर उत्सव (Ram Mandir Utsav) के लिए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण मिला है। निमंत्रण मिलने के लिए आभार प्रकट करते हुए आंबेडकर ने समारोह में शामिल होने से साफ इंकार कर दिया।
आंबेडकर ने निमंत्रण मिलने के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को पत्र लिखकर कहा कि मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। मैं इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होऊंगा। मेरे शामिल न होने का कारण यह है कि भाजपा और आरएसएस (BJP and RSS) ने इस कार्यक्रम को हाईजैक कर लिया है। एक धार्मिक समारोह चुनाव के लाभ के लिए एक राजनीतिक अभियान बन गया है। आंबेडकर ने कहा कि मेरे दादा डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर ने चेतावनी दी थी कि यदि राजनीतिक दल धर्म, पंथ को राष्ट्र से ऊपर रखते हैं, तो हमारी स्वतंत्रता दूसरी बार खतरे में पड़ जाएगी और इस बार हम इसे हमेशा के लिए खो सकते हैं। आज ये डर सच हो गया।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए रखी शर्त
प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, लेकिन उन्होंने शर्त रखी है कि उन्हें इंडिया आघाड़ी और महाविकास आघाड़ी दोनों के लिए निमंत्रण भेजा जाए। आंबेडकर की इंडिया गठबंधन में शामिल होने की शर्त पर कांग्रेस क्या प्रतिक्रिया देती है, इसकी तरफ वंचित आघाड़ी का ध्यान लगा हुआ है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में जान फूंकने के लिए राहुल गांधी ने 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। राहुल गांधी ने आंबेडकर को इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। प्रकाश आंबेडकर ने इस निमंत्रण को सशर्त स्वीकार कर लिया है। उन्होंने शर्त रखी है कि इंडिया गठबंधन और महाविकास आघाड़ी दोनों के लिए वंचित आघाड़ी को निमंत्रण भेजा जाए। उन्होंने राहुल गांधी को ऐसी चिट्ठी लिखी है। वंचित आघाड़ी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर इस पत्र की जानकारी दी। वंचित बहुजन आघाड़ी अभी इंडिया गठबंधन और महाविकास आघाड़ी का हिस्सा नहीं है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 17 , 2024, 08:32 AM