भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का खुलासा
मुंबई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे (Sushil Kumar Shinde) ने बड़ा दावा किया है कि भाजपा उन्हें और उनकी बेटी प्रणीति शिंदे को पार्टी में शामिल कराने की कोशिश में है। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने कहा कि पार्टी ने सुशील कुमार शिंदे को कोई ऑफर नहीं दिया है।
अक्कलकोट में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि भाजपा की तरफ से मुझे और प्रणीति शिंदे (Praniti Shinde) को ऑफर दिया गया, लेकिन ये कैसे संभव है? जिस मां की गोद में हम बड़े हुए, जहां हमारा बचपन बीता, जवानी गुजरी, अब मैं 83 साल का हूं, अब कहीं दूसरी जगह घर कैसे बनाएं, यह संभव नहीं है। आप जानते हैं कि प्रणीति शिंदे भी कभी दल बदलने के चक्कर में नहीं पड़ेगी। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस के अभी बुरे दिन चल रहे हैं, लेकिन जल्द ही दिन बदलेंगे। बता दें कि शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे सोलापुर से दो बार कांग्रेस की विधायक चुनी गई। इधर सोलापुर दौरे पर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भाजपा ने सुशील कुमार शिंदे या प्रणिती शिंदे को ऑफर नहीं दिया। हमारी पार्टी को उनकी जरूरत नहीं, लेकिन अगर कोई हमारा दुपट्टा पहनने को तैयार हैं, तो हम भी तैयार हैं। हम किसी भी सांसद या विधायक को पार्टी में शामिल करने के लिए नहीं कहेंगे, लेकिन अगर कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करने को तैयार है और पार्टी में शामिल होना चाहता है, तो हम उसका स्वागत करेंगे।
राजनीति में आएगा भूचाल: महाजन
वहीं राज्य के पर्यटन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि कई लोग मोदी के नेतृत्व में विश्वास करने लगे हैं और उन्हें लगता है कि कांग्रेस में उनका कोई भविष्य नहीं है। देश को मोदी पर भरोसा है। सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस के बड़े नेता हैं, उनसे किसने बात की, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है. लेकिन हमारे पास कई लोग हैं जो कहते हैं कि हमारे बारे में सोचो, हमें पार्टी में ले लो, इसलिए, हम अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल देखेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 17 , 2024, 07:50 AM