तलाठी भर्ती घोटाले की हो एसआईटी जांच

Wed, Jan 17 , 2024, 07:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार की मांग
मुंबई।
विधानसभा (Assembly) में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने मांग की है कि सरकार को तलाठी भर्ती प्रक्रिया रद्द कर मामले की एसआईटी (SIT) से जांच कर दोषियों पर मामला दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तलाठी भर्ती परीक्षा के विरोध में छात्र आंदोलन कर रहे हैं, परीक्षार्थियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तलाठी भर्ती प्रक्रिया को रद्द करना चाहिए। इसके अलावा राज्य में एंबुलेंस घोटाला (ambulance scam) उजागर हुआ है और सरकार को एंबुलेंस की आपूर्ति का टेंडर रद्द करना चाहिए।  
तलाठी भर्ती प्रक्रिया का पेपर लीक होने की वजह से छात्र पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन को वडेट्टीवार ने समर्थन देने की घोषणा की। वडेट्टीवार ने यह भी मांग की कि सरकार ने इस विरोध को दबाने के लिए परीक्षार्थियों के खिलाफ मामले दर्ज करना शुरू कर दिए हैं। राज्य सरकार को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले वापस लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि वे 23 जनवरी को पुणे में परीक्षार्थियों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे।
विपक्ष के नेता ने कहा कि सरकार घोटालेबाजों पर कार्रवाई करने के बजाय छात्रों पर कार्रवाई कर रही है। आंदोलन को कुचलने का सरकार का तानाशाही रवैया अब छिपा नहीं है। इन बच्चों ने कानून अपने हाथ में नहीं लिया। न्याय के लिए विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें सरकार कह रही है कि अगर हमारे घोटाले के खिलाफ बोलोगे तो हम केस कर देंगे।
वडेट्टीवार ने यह आरोप दोहराया कि स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस की आपूर्ति में घोटाला हुआ है। सरकार में बैठी कुछ मंडली ने पैसा खाने का नया धंधा शुरू कर दिया है। आईएएस अधिकारी को तबादले का डर दिखाकर साढ़े तीन से चार करोड़ रुपए के टेंडर को आठ हजार करोड़ तक बढ़ा दिया गया। 4 अगस्त 2023 के सरकारी फैसले के मुताबिक सरकार 1 हजार 529 एंबुलेंस खरीदने जा रही है। आमतौर पर कार्डियक सुविधा वाली एक एम्बुलेंस की कीमत लगभग 50 लाख होती है। 1 हजार 529 एंबुलेंस के लिए 50 लाख, कुल राशि 764 करोड़ 50 लाख रुपए है। हालांकि, वडेट्टीवार ने दावा किया कि सरकार इस काम पर 8 हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups