Kubra Sait : कौन हैं 'शूर्पणखा' का किरदार निभानेवाली 'सेक्रेड गेम्स' की कुकू?

Wed, Jan 17 , 2024, 03:34 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म 'रामायण(Ramayana)' की कास्टिंग को लेकर एक के बाद एक अपडेट्स आ रही हैं। अब इस फिल्म से सनी देओल(Sunny Deol), बॉबी और लारा (Bobby and Lara) के साथ- साथ एक और नाम जुड़ गया है और वो है कुब्रा सैत (Kubbra Sait) का। 


कुब्रा सैत ने 'रामायण' में रावण की बहन शूर्पणखा (Ravana's sister Shurpanakha) के रोल के लिए ऑडिशन दिया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इस रोल को पाने की उम्मीद कर रही हैं।

 
फिल्म मे उनके भाई रावण के रोल में 'केजीएफ' स्टार यश (KGF' star Yash) होंगे। कुब्रा को उम्मीद है कि इस बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन जाएं। 


वहीं दर्शकों के बीच एक और नाम  की घोषणा हो गयी है और वो नाम है वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स  में कुक्कू  का किरदार निभाने वाली कुबरा सैत का। 


 यह वही एक्ट्रेस हैं जिन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स  में कुक्कू  का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें अलग पहचान मिली। अब उनके नाम एक अहम रोल दर्ज हो जाएगा। 


हालांकि मेकर्स या कुबरा की तरफ से कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। 


सेक्रेड गेम्स के अलावा उन्होंने जवानी जानेमन जैसे प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने काजोल की ट्रायल और शाहिद कपूर की फर्जी में भी अहम भूमिका निभाई। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups