महानगर संवाददाता
मुंबई। महाविकास आघाड़ी में लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच कांग्रेस की तरफ से राज्य की 48 लोकसभा सीटों की समीक्षा की जाएगी। इस अनुसार विभागवार बैठकें होंगी। इसकी शुरुआत 18 जनवरी से अमरावती से होगी। ये बैठक कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला (Ramesh Chennithala) की मौजूदगी और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) की अध्यक्षता में होंगी।
बैठक में संबंधित विभाग में लोकसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति, 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। बैठक में पूर्व मंत्री, जिला अध्यक्ष, प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। ये बैठकें दो सत्रों में होंगी। विभागीय बैठक सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे के बीच होंगी।
अमरावती के बाद नागपुर मंडल की बैठक 20 जनवरी को गडचिरोली में, पश्चिम महाराष्ट्र की बैठक 23 जनवरी को पुणे में, कोकण मंडल की बैठक 24 जनवरी को भिवंडी में, उत्तर महाराष्ट्र मंडल की बैठक 27 जनवरी को धुले में और मराठवाड़ा मंडल की बैठक लातूर में 29 जनवरी को होगी।
बैठकों में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अशोक चव्हाण, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण, विधानपरिषद में गट नेता सतेज पाटिल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे, नसीम खान, विधायक यशोमती ठाकुर, प्रणीति शिंदे, कुणाल पाटिल, बसवराज पाटिल उपस्थित रहेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 16 , 2024, 07:37 AM