मुंबई : 39 वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने शनिवार को नागपाड़ा पुलिस (Nagpada Police) अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या (suicide) कर ली। वह स्थानीय सशस्त्र (एलए) पुलिस - 3 में कार्यरत थे। उन्हें हाल ही में माहिम पुलिस स्टेशन से वहां स्थानांतरित किया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक कांस्टेबल कैलाश गवली (Kailash Gawli) शुक्रवार को ड्यूटी पर रिपोर्ट करने एलए वर्ली ऑफिस गए थे। वहां उन्हें बताया गया कि उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट लाने को कहा गया। गवली सर्टिफिकेट के लिए नागपाड़ा पुलिस अस्पताल गया जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गवली को शुक्रवार को भर्ती कराया गया था लेकिन रविवार सुबह उठने के बाद वह बाथरूम गया और खिड़की से कूद गया।
अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदने के बाद गवली के सिर पर गहरी चोट लगी। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। वहां मौजूद डॉक्टर और पुलिस, गवली को एंबुलेंस से सर जेजे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नागपाड़ा पुलिस ने इस संबंध में एडीआर दर्ज की है और उनकी पत्नी का बयान दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि माहिम में तैनाती के दौरान वह 89 दिनों तक अनुपस्थित रहे थे। वहां से ट्रांसफर होकर वह चले आ गए। गवली के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 15 , 2024, 10:04 AM