pipeline repair: कोलाबा से भायखला तक बुधवार को नहीं आएगा पानी

Mon, Jan 15 , 2024, 09:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

- पानी को बचाकर उपयोग करने की मनपा की अपील
मुंबई
- जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन का मरम्मत (pipeline repair) कार्य किए जाने के कारण बुधवार को मुंबई के कोलाबा से लेकर भायखला तक पानी की सप्लाई बंद रहें की जानकारी मनपा के जल विभाग ने दी है। पानी की पाइप लाइन पर मरम्मत कार्य 17 जनवरी बुधवार को  सुबह 10 बजे से शुरू होकर 18 जनवरी गुरुवार सुबह 10 बजे तक किया जाएगा। जे. जे परिसर में  कम दबाव से पानी की आपूर्ति होगी। मनपा  जल विभाग ने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील की है। मनपा जल विभाग ने जानकारी दी है कि जल आपूर्ति करने के लिए  डॉकयार्ड रोड स्थित  नवानगर में पुरानी 1200 मिमी व्यास की पाइप लाइन को बदलकर नई पाइप लाइन बिछाया जाएगा।  इसके साथ ही भंडारवाड़ा जलाशय (Bhandarwada Reservoir)  से पानी लाने के लिए बिछाई गई  1200 मिमी व्यास की पाइप को भी बदला जाएगा।  यह कार्य बुधवार 17 जनवरी की सुबह 10 बजे से शुरू होकर  गुरुवार18 जनवरी की सुबह 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान मुंबई के  मनपा वार्ड  ए, बी और ई के इलाको जिसमे कोलाबा मंत्रालय भायखला जेजे आदि परिसर आता है इन इलाकों में 24 घंटे के लिए पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। सिर्फ जे. जे परिसर में धीमी गति से पानी सप्लाई होगी।

यहां बंद रहेगी जलापूर्ति -
ए वार्ड

 नेव्हल डॉकयार्ड, सेंट जॉर्ज अस्पताल, पी डिमेलो रोड,  सप्लाय - सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल, पी. डिमेलो रोड, रामगढ़ झोपडपट्टी, आर. बी आय., शहीद भगतसिंग मार्ग, जी. पी. ओ.और रीगल सिनेमा परिसर।

बी वार्ड परिसर
बाबुला टैंक ,  मोहम्मद अली रोड , इब्राहिम रहिमत्तुला रोड ,  इमामबाड़ा रोड , इब्राहिम मर्चेंट रोड , यूसुफ मेहर अली रोड , डोंगरी आदि।

वार्ड  ई -
नेसबीट  झोन - ना. म. जोशी मार्ग, मदनपुरा, कामाठीपुरा, एम. एस. अली मार्ग, एम. ए. मार्ग, आग्रीपाडा, टँक पाखाडी मार्ग, क्लेअर रोड, सोफिया जुबेर मार्ग, भायखला (पश्चिम), म्हाथरपखाधी रोड, सेंट मैरी रोड,नेसबीट रोड, ताडवाडी आदि।

जे  जे अस्पताल परिसर
मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, दारुखाना, रे रोड जोन,  बॅ. नाथ पै मार्ग,
 एटलस मिल कंपाउंड , घोडपदेव  आदि

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups