travel without ticket: बेस्ट बस में बिना टिकट यात्रा करने वाले 12 हजार यात्री धराए 

Mon, Jan 15 , 2024, 09:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जनवरी में बेस्ट ने चलाया है विशेष  अभियान
मुंबई ।
 बेस्ट बसों (best bus) में बिना टिकट यात्रा (travel without ticket) करने वाले यात्रियों को पकड़ने  के लिए बेस्ट उपक्रम ने विशेष अभियान छेड़ा है। चौदह दिनों में बेस्ट प्रशासन (Best Administration) ने 12 हजार बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा है। बता दे कि बेस्ट प्रशासन ने लोगो अच्छी और सस्ती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अपनी पुर जोर कोशिश कर रही है।  बेस्ट प्रशासन ठंडी ठंडी कूल कूल यात्रा सुविधा देने के लिए वातानुकूलित बसों की संख्या बढ़ाई है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग बिना टिकट यात्रा कर रहे है। बेस्ट प्रशासन ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ करने के लिए 1 जनवरी से विशेष अभियान चलाया है।  बेस्ट एक इस अभियान में 14 जनवरी तक कुल 12 हजार यात्री बिना टिकट के पकड़े गए है।  प्रतिदिन के हिसाब से रोजाना 600 से अधिक यात्री पकड़े जा रहे हैं। अभियान में की गई दंडात्मक कार्रवाई से कुल 7 लाख 46 हजार 567 रुपये की कमाई बेस्ट को हुई है। बेस्ट  बेड़े में फिलहाल 2 हजार 916 बसें हैं और इनमें हर दिन 33 से 34 लाख यात्री सफर करते हैं। बेस्ट  5 किमी तक का एसी  यात्रा टिकट 6 रुपये और सामान्य बस  का किराया  5 रुपये है। फिर भी कई यात्री बिना टिकट लिए यात्रा करने की हिम्मत करते हैं।

टिकट निरीक्षकों की नियुक्ति
विशेष टिकटिंग अभियान को लागू करने में बेस्ट ने मुंबई के विभिन्न हिस्सों में बस स्टॉप  पर अतिरिक्त टिकट निरीक्षकों की नियुक्ति की है। इस पहल के तहत, विशेष टीमों का गठन किया गया है और टिकट निरीक्षण के लिए मुंबई में विभिन्न स्थानों पर 382 अतिरिक्त टिकट  निरीक्षकों को नियुक्त किया गया है। इसलिए बिना टिकट यात्रियों को पकड़ने का काम आसान हो रहा है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups