Atal Setu Toll Rates: अटल सेतु पर वाहनों के लिए टोल की दरें तय

Fri, Jan 12 , 2024, 09:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० कार से एक तरफ की यात्रा के लिए 250 रुपए
० दोनों तरफ की यात्रा के लिए लगेंगे 350 रुपए
महानगर संवाददाता
मुंबई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शिवडी-न्हावाशेवा अटल (Shivadi-Nhavasheva Atal) सेतु का उद्घाटन (Inauguration) किया। राज्य सरकार ने कार के लिए पहले ही टोल की दर 250 रुपए तय कर दी थी। अब बड़े और भारी वाहनों के लिए टोल की दरें तय कर दी गई हैं। वाहनों के लिए एक तरफा, दो तरफा, दैनिक पास और मासिक पास की दरें तय की गई है। अटल सेतु का निर्माण कुल 17,480 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है। छह लेन का यह पुल 21.8 किमी लंबा है और 16.5 किमी लंबा सी-लिंक है। अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल होने के साथ ही देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह पुल आगामी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और मुंबई तथा पुणे के बीच यात्रा के समय को कम करेगा। इससे मुंबई से गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में भी कम समय लगेगा।

कार, चार पहिया वाहन:
चार पहिया वाहनों के लिए एक तरफा यात्रा पर 250 रुपए का टोल वसूला जाएगा। दोनों तरफ की यात्रा पर 375 रुपए टोल वसूला जाएगा। दैनिक पास के लिए 625 रुपए और मासिक पास के लिए 12 हजार 500 रुपए वसूले जाएंगे।    

मिनी बस और छोटे वाहन:
मिनी बसों से एक तरफ के लिए 400 रुपए और दोनों तरफ आने-जाने के लिए 600 रुपए वसूल किए जाएंगे। एक दिन के पास के लिए 1 हजार और मासिक पास के लिए 20 हजार रुपए वसूले जाएंगे।

छोटे ट्रक, वाहन 2  एक्सेल :
छोटे ट्रकों से एक तरफा प्रवास के लिए 830 रुपए और दो तरफा यातायात के लिए 1245 रुपए टोल लिया जाएगा। दैनिक पास के लिए 2075 रुपए और मासिक पास के लिए 41 हजार 500 रुपए शुल्क लिया जाएगा।

एमएवी (3  एक्सेल ):
इस प्रकार के वाहन के लिए एक तरफ का टोल 905 रुपए और दो तरफ का टोल 1360 रुपए है। दैनिक पास के लिए 2265 और मासिक पास के लिए 45 हजार 250 रुपए देने होंगे।

बड़े ट्रक/वाहन (4-6 एक्सेल):
इस प्रकार के वाहनों को एक तरफ के लिए 1300 रुपए और दोनों तरफ के लिए 1950 रुपए का टोल देना होगा। दैनिक पास के लिए 3250 रुपए और मासिक पास के लिए 65 हजार रुपए चुकाने होंगे।

भारी वाहन:
इस श्रेणी के वाहनों के लिए अटल सेतु पर प्रति साइड 1850 रुपए की दर निर्धारित है। दोनों तरफ के लिए दर 2370 है। अगर इन वाहनों को दैनिक पास की जरूरत होगी तो उन्हें इसके लिए 3950 रुपए चुकाने होंगे। इन वाहनों के लिए मासिक पास के लिए 79 हजार रुपए निर्धारित किए गए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups