110 साल पुराने  सायन  ब्रिज का होगा पुनर्निर्माण, आज से वाहनों के आवागमन के लिए बंद हुआ ब्रिज

Thu, Jan 04 , 2024, 08:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

माटुंगा का पादचारी ब्रिज पहले ही हो चुका है बंद।
लोगो की बढ़ेगी परेशानी
मुंबई।
  मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले सायन स्टेशन (Sion Station) पर वाहनों के आवागमन के लिए बना 110 साल पुराना रोड ओवर ब्रिज जो कि जर्जर अवस्था में होने के कारण उसे तोड़ने का फैसला किया गया है। मध्य रेलवे के माटुंगा से पश्चिम रेलवे माटुंगा को जोड़ने वाला पादचारी पुल को पहले ही बंद किया जा चुका है। दोनों ब्रिज के बंद होने से यात्रियों का बुरा हल होगा।  खासकर सायन ब्रिज (Sion Bridge) पर से वाहनों का आवागमन ठप्प होगा जिससे  लोगो को और परेशानियां झेलनी पड़ेगी। इस ब्रिज के बंद से होने से अंधेरी के गोखले ब्रिज जैसी यातायात की समस्या से यहां के लोगों को दो चार होना पड़ेगा।
मनपा ब्रिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस ब्रिज का निर्माण मनपा और रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। रेलवे लाइन के हिस्से का निर्माण रेलवे करेगा और दोनों छोर सहित संपर्क मार्ग का निर्माण मनपा करने वाली है। ब्रिज को तोड़ने और नया निर्माण के लिए शुक्रवार से ब्रिज पर से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। वर्तमान में  यह ब्रिज दो खंभों पर खड़ा है जिसमे ब्रिज का एक खंभा रेलवे ट्रैक पर है। नए ब्रिज निर्माण में  एक ही खम्भे पर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा वह भी अब रेलवे के ट्रैक पर नहीं होगा।  इस ब्रिज के बंद से होने से अंधेरी के गोखले ब्रिज जैसी यातायात की समस्या से यहां के लोगों को दो चार होना पड़ेगा। मनपा अधिकारी ने कहा कि सायन ब्रिज को तोड़ने के लिए  ट्रैफिक पुलिस की मंजूरी मिल गई है। ब्रिज पर दोनों ओर पतरो से बैरिकेडिंग कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने भी ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए नोटिस लगा दिया है। सायन रेलवे का यह ब्रिज ईस्टर्न एक्सप्रेसवे (Eastern Expressway) और धारावी, माहिम और बांद्रा, सायन कुर्ला के बीच सबसे व्यस्त मार्ग है। इसके बंद होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अब लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। अधिकारी ने बताया कि इस ब्रिज को तोड़ने और निर्माण पर 50 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। 

 यह रहेंगे वैकल्पिक मार्ग
सायन फ्लाईओवर (Sion Flyover) मुंबई शहर और दोनों उपनगरों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण ब्रिज है। यदि लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर यह पुल बंद हो जाता है, तो इससे यातायात भीड़ की एक बड़ी समस्या पैदा होगी। क्योंकि यह डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर रोड को धारावी कुंभारवाडा जंक्शन से जोड़ता है।यातायात के विकल्प के तौर पर पिछले वर्ष बनाए गए चूनाभट्टी को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से जोड़ने वाला एक बीकेसी कनेक्टर भी है। लेकिन इस कनेक्टर के माध्यम से दोपहिया और तिपहिया वाहनों को अनुमति नहीं है। व्यस्ततम फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया, तो इस क्षेत्र में ट्रैफिक की बड़ी समस्या पैदा जो जाएगी। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups