मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
महानगर संवाददाता
मुंबई। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में श्री रामलला विराजमान (Shri Ramlala Virajman) होंगे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित किया गया है। राज्य के कैबिनेट मंत्री और मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने एक पत्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उस दिन महाराष्ट्र में सार्वजनिक छुट्टी (public holiday) घोषित करने का अनुरोध किया है।
मंत्री लोढ़ा ने कहा कि दिवाली मनाने का एक कारण यह भी है कि भगवान श्रीराम रावण को मारकर अयोध्या लौटे थे। आज 500 साल बाद भगवान श्रीराम फिर से अयोध्या लौटेंगे, यानी दिवाली है और इस दिवाली को हमारे राजा राम के स्वागत के लिए खुशी के साथ मनाया जाना चाहिए। इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर पूरे महाराष्ट्र में छुट्टी की घोषणा करने का अपील की है।
उन्होंने कहा कि श्रीराम समूचे भारत के आदर्श हैं। अयोध्या का मंदिर सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि एक राष्ट्र मंदिर है। इसलिए पत्र में अनुरोध किया गया है कि 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में रामलला के विराजमान होने के अवसर पर महाराष्ट्र में सार्वजनिक छुट्टी होनी चाहिए, जो संपूर्ण हिंदू समाज की मांग है। पूरे प्रदेश में दीपोत्सव मनाने का निर्देश देते हुए सार्वजनिक दीपोत्सव की अनुमति देने का भी अनुरोध मंत्री लोढ़ा ने किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 04 , 2024, 08:30 AM