एक दिन में पकड़े गए 945 बिना टिकट यात्री
बेस्ट के विशेष अभियान से 8 गुना पकड़े गए बिना टिकट यात्री
मुंबई। बेस्ट प्रशासन ने बिना टिकट यात्रा (travel without ticket) करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान छेड़ा है। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई करने के लिए ने स्पेशल टीम तैनात की है। बिना टिकट बस यात्रियों पर कार्रवाई करने के लिए बेस्ट (BEST) प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में पहले दिन ही बेस्ट को बड़ी सफलता हाथ लगी। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ में 8 गुना बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। जिससे बेस्ट की तिजोरी में दंड से पैसा भी अधिक जमा हुआ।
बता दे कि बेस्ट प्रशासन ने बिना टिकट यात्रियों को धरपकड़ करने के लिए विशेष अभियान छेड़ा है। बिना टिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए बेस्ट प्रशासन ने स्पेशल टीम गठित की है। पहले दिन ही बेस्ट द्वारा चलाए गए इस अभियान में 945 बिना टिकट यात्री पकड़े गए।बेस्ट प्रशासन ने इन बिना टिकट यात्रियों से 58 हजार 457 की वसूली भी हुई। बिना टिकट यात्रियों पर अब तक हकने वाली कार्रवाई में बेस्ट को रोजाना 7 हजार रुपए का दंड मिलता है। बेस्ट की स्पेशल कार्रवाई में आठ गुना दंड वसूली बढ़ी है। बेस्ट प्रशासन बिना टिकट यात्रियों से 200 रुपया दंड वसूला जाता है। बेस्ट की बस में रोजाना 30 से 32 लाख यात्री सफर करते है। बेस्ट प्रशासन ने बिना टिकट (without ticket) यात्रियों पर कार्रवाई करने के लिए 382 टिकट निरीक्षक नियुक्ति की है। बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ करते हुए 945 बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए 58 हजार 457 रुपया दंड वसूला है यह वसूली अब तक की होने वाली वसूली आठ गुना अधिक है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 04 , 2024, 07:00 AM