जम्मू और नेपाल के रास्ते मुंबई पहुंचा ड्रग्स, जल्दी अमीर होने की लत ने पहुंचाया जेल

Wed, Jan 03 , 2024, 08:52 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने करीब 3 किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। इन दोनों के पास से जब्त किये गए चरस की कीमत 1.18 करोड़ रुपये है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों में से एक सब्जी विक्रेता है। चरस को नेपाल के रास्ते मुंबई लाया गया था। एएनसी की कांदिवली (kandivali) यूनिट को सूचना मिली थी कि दो लोग बोरीवली पश्चिम में एक जगह चरस लेकर आने वाले हैं। जैसे ही पुलिस को यह जानकारी मिली तो उन्होंने उस जगह पर जाल बिछाया और दो संदिग्ध वहां जैसे ही पहुंचे, उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रोहित गुप्ता और लक्ष्मण जयसवाल हैं, दोनों उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरा चौरी गांव के रहने वाले हैं। जायसवाल पिछले 12 साल से मुंबई में रह रहकर सब्जियां बेचता है।
नेपाल सीमा के पास दिया गया ड्रग्स
एएनसी के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्ता की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी और उनकी मुलाकात अर्जुन नाम के व्यक्ति से हुई थी। अर्जुन ने गुप्ता को बताया कि चरस के कारोबार में बहुत पैसा है। अर्जुन ने गुप्ता को शकील नाम के शख्स का नंबर दिया। शकील ने गुप्ता को नेपाल सीमा के पास बुलाया और गांजा दिया।
ट्रेन से मुंबई लेकर आया ड्रग्स
गुप्ता उस चरस को लेकर ट्रेन से मुंबई आया और अपने दोस्त जायसवाल की मदद से उसे मुंबई में बेचने की कोशिश कर रहा था। एएनसी डीसीपी प्रकाश जाधव ने कहा कि 20 दिसंबर को गुप्ता ट्रेन से मुंबई आया और जायसवाल के साथ चरस बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा था। एएनसी के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से बरामद चरस उच्च गुणवत्ता की है जो हिमाचल या जम्मू में पाई जाती है। अधिकारी ने बताया कि ये ड्रग्स जम्मू से नेपाल गए थे और वहां से बिहार लाए गए थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups