Devendra Fadnavis: उद्घाटन से पहले मुंबई को राममय करने की तैयारी, मुंबई में जगह -जगह घूमेगा राम रथ 

Tue, Jan 02 , 2024, 09:34 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

देवेंद्र फडणवीस ने किया रथ किया उद्घाटन 
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के पहले पूरे देश में माहौल को राममय बनाने में भाजपा पूरी तरह से जुटी हुई है.इसी कड़ी में मुंबई में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने  उपमुख्यम्नत्री के सरकारी आवास सागर बंगले पर राम रथ का उद्घाटन किया। यह राम रथ जगह -जगह घूम कर अयोध्या में बने राम मंदिर (Ram Mandir) के प्रतिरूप के बारे में जानकारी देगी।इस रथ का निर्माण भाजपा नेता श्वेता शालिनी के अथक प्रयास से किया गया है.राम रथ का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए फडणवीस ने कहा कि हम सभी जानते है की 22 जनवरी को भगवान श्री राम के मंदिर का उद्घाटन होगा हर व्यक्ति यह चाहता है कि वह वहां पहुंचे लेकिन यह संभव नहीं है. लोगो को उम्मीद है किसी न किसी तरीके से भगवान राम का दर्शन मिले उस आस को पूरा करने के लिए यह भगवान राम का मंदिर तैयार किया गया है.यह राम रथ लोगो के बीच जाएगा ताकि लोग राम दरबार का दर्शन कर सके. यह फडणवीस ने कहा कि यह राम रथ भाजपा नेता श्वेता शालिनी की सुंदर परिकल्पना है. इनके प्रयास से लोग भगवान राम का दर्शन कर पाएंगे। यह रथ पूरे मुंबई की बड़ी सोसायटियों में घूमेगा। जहाँ लोग रथ के माध्यम भगवान राम (lord ram) का दर्शन करेंगे जानकारी के मुताबिक़ अब तक 120 सोसायटियो ने रथ के लिए पंजीकरण कराया है.इस मौके पर मंत्री गिरीश महाजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups