veterinary hospital : एक महीने  में खुल जाएगा महालक्ष्मी पशु चिकित्सा अस्पताल

Tue, Jan 02 , 2024, 09:02 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

- पशुओं का होगा नई तकनीक और  अत्याधुनिक इलाज
- मुंबई महापालिका देश की पहली महानगरपालिका पशुओं के लिए बनाया जाने

वाला अस्पताल अगले महीने शुरू हो जाएगा। अस्पताल में इलाज के लिए  पालतू जानवर रखे जाएंगे। जानवरों के इलाज के लिए मनपा अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। मनपा ने पीपीपी मॉडल पर टाटा ट्रस्ट के बीच अनुबंध कर अस्पताल का निर्माण किया गया है। मुंबई महानगरपालिका  देश की पहली महानगरपालिका है जिसने पालतू और आवारा जानवरों का  इलाज करने के लिए अस्पताल बनाया है।अस्पताल में 325 छोटे पशुओं का उपचार करने की क्षमता होगी।इस बीच मनपा प्रशासन ने अस्पताल क्षेत्र में बने अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश जी दक्षिण वार्ड को दिया है।राज्य में हुई पशु जनगणना के अनुसार मुंबई में लगभग 115448 पालतू जानवर है। इनमें गाय, भैंस, बकरी-भेड़, कुत्ते आदि शामिल हैं। जिसमे  की पालतू कुत्तों की  संख्या  35,572 है और  आवारा कुत्तों की संख्या 95,174 है।कुत्तों के  प्रजनन की दर और प्रजनन क्षमता को ध्यान में रखा जाए, तो मुंबई में इस समय 70 हजार आवारा कुत्ते और 80 हजार घरेलू कुत्ते है। इन प्राणियों को अच्छी तरह से उपचार की सुविधा मिले और इनसे नागरिकों को होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके इसके पशु अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया।  वर्तमान में खार में केवल एक मनपा का एक दवाखाना है।  जबकि प्राइवेट 200 पशु चिकित्सालय है. परेल में मुंबई सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल संस्था का एक प्राइवेट अस्पताल है।अस्पताल प्राइवेट होने के कारण लोगों को अस्पताल का खर्च उठा पाना मुमकिन नहीं हो पाता। पशु चिकित्सालय इलाज आम लोगों की पहुंच से बाहर है।  इसी को ध्यान में रखकर मनपा प्रशासन ने प्राइवेट संस्था का सहारा लेकर पीपीपी मॉडल में टाटा संस्था द्वारा अस्पताल की स्थापना और संचालन किया जाएगा।  अस्पताल निर्माण करने के लिए मनपा ने जमीन उपलब्ध कराई है।  महालक्ष्मी स्टेशन के पास  स्थित आर्थर रोड जेल के पीछे 4340.19 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है अस्पताल बनाकर तैयार है। जल्द अस्पताल शुरू होगा इस तरह की जानकारी मनपा अधिकारियों ने दी।

इस तरह होगी  नियम और शर्तें 
- अस्पताल का निर्माण, रखरखाव, सेवा उपलब्धता सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा
- मनपा  अधिकारी अस्पताल के संचालन का मार्गदर्शन करेंगे जिसमे एक संचालन समिति होगी।
-घायल, बीमार, आवारा जानवरों का मुफ्त इलाज होगा
- गरीबी रेखा से नीचे के पालतू जानवरों के मालिकों को छूट
- आवारा जानवरों के लिए 24 घंटे मुफ्त एम्बुलेंस सेवा
- मनपा ने  30 वर्षों के लिए   'टाटा' को कुल क्षेत्रफल 4340.19 वर्ग मीटर की जगह दी है उसके बाद  और दोबारा 30 साल के लिए देने पर विचार होगा।

यह  सुविधाएं मिलेंगी
- अस्पताल में 300 छोटे जानवरों का इलाज होगा। इस जगह में सर्जिकल, मेडिकल, गायनोकोलॉजी, दुर्घटना और आपातकालीन वार्ड, आईसीयू, आईसीसीयू, कैंसर रोगी वार्ड, बर्न एवं स्किन वार्ड, ओपीडी
मेडिसिन-ओपीडी सर्जरी, सीटी स्कैन, एमआरआई, रेडियोलॉजी सोनोग्राफी, ब्लड बैंक, एम्बुलेंस, डायलिसिस सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups