Inauguration of Youth Festival: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन

Tue, Jan 02 , 2024, 06:53 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नाशिक में आगामी 12 जनवरी से होगा आयोजन
28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेश के युवा होंगे शामिल
महानगर संवाददाता
मुंबई। 
नाशिक के तपोवन मैदान में आगामी 12 जनवरी से आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (
Narendra Modi) करेंगे। इस महोत्सव में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की 100-100 युवाओं की टीमें, राष्ट्रीय सेवा योजना युवा स्वयंसेवक, नेहरू युवा केंद्र संगठन के युवा स्वयंसेवक सहित 8 हजार लोग शामिल होंगे। महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक, कौशल विकास, युवा गतिविधियां जैसे प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसमें समूह लोक नृत्य, लोक गीत, कहानी लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण, फोटोग्राफी, हस्तशिल्प, वस्त्र, कृषि उत्पाद शामिल होंगे।
मंगलवार को सह्याद्रि गेस्ट हाऊस में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (
Eknath Shinde) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis), उपमुख्यमंत्री अजित पवार(Ajit Pawar), उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, ग्राम विकास मंत्री गिरीश महाजन, खेल मंत्री संजय बनसोडे, मुख्य सचिव डॉ. नितीन करीर उपस्थित थे। नाशिक जिले के पालक मंत्री दादाजी भुसे और विभागीय आयुक्त राधाकृष्ण गमे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए नाशिक का चयन से महाराष्ट्र को अवसर मिला है, इसलिए आयोजन में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की।
महोत्सव के आयोजन के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति, विभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री ने गृह, वित्त, राजस्व, कृषि, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, सांस्कृतिक कार्य, पर्यटन, स्कूल शिक्षा जैसे विभिन्न विभागों से शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने का निर्देश दिया है। बैठक में मुख्यमंत्री ने आवास, भोजन व्यवस्था और आयोजन स्थल की समीक्षा की। वहीं, खेल आयुक्त सुहास दिवसे ने महोत्सव के लिए बनाए गए प्रतीक चिन्हों और नारों के बारे में प्रेजेंटेशन दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups