मुंबई: दादर प्लाजा सिनेमा (Dadar Plaza Cinema) के बाहर बड़ी संख्या में फेरीवालों का जमावड़ा रहता है। फेरीवालों के चलते ट्रैफिक की भी बड़ी समस्या (traffic problem) होती है। फुटपाथ पर बैठे फेरीवालों से बड़े पैमाने पर कचरा भी सड़क पर होता है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुंबई स्वच्छता अभियान के तहत मनपा जी नार्थ वार्ड ने सोमवार को फेरीवालों को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। फेरीवालों ने इस सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिससे परिसर में पूरी तरह सफाई हुई। बता दे की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) मनपा प्रशासन से बार बार गुहार लगा रहे है कि मुंबई शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जनभागीदारी होनी जरूरी है। लोगो को खुद जब साफ़ सफाई में हिस्सा लेंगे तो शहर को स्वच्छ रखने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री शिंदे ने सफाई अभियान में स्कूली बच्चो से लेकर कॉलेज के छात्रों सहित विभिन्न संस्थाओ को भी जोड़ने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री शिंदे का कहना है कि इससे गलो मोहल्ले से लेकर पूरे शहर को स्वच्छ बनाने में आसानी होगी। मनपा जी नार्थ वार्ड के अधिकारियो ने नए साल पर सफाई अभियान छेड़ते हुए दादर स्थित प्लाजा सिनेमागृह के पास बैठने वाले फेरीवालों को भी सफाई अभियान में जोड़ा गया। बता दे कि सब्जी से निकलने वाला कचरा बड़ी मात्रा में सड़क पर फैलता है जिससे कीचड़ भी हो जाता है। .इस तस्वीर को बदलने का संकल्प मनपा जी नार्थ वार्ड ने लिया। यह परिसर ट्रैफिक के मामले में काफी जाम होने वाला इलाका होता है। मनपा अधिकारियों ने फेरीवालों को शामिल कर इस परिसर में सफाई भियान छेड़ा गया। प्लाजा के पास बड़ी मात्रा में सब्जियों ग्रामीण इलाको से लाकर छोटे फेरीवालों को दिया जाता है। मनपा द्वारा रोजाना इस परिसर की साफ़ सफाई की जाती है इसके बावजूद इस परिसर में सड़क पर कचरा (garbage on the road) पड़ा दिखाई देता है। मनपा जी नार्थ वार्ड के अधिकारियो ने फेरीवालों को शामिल कर सफाई अभियान चलाया। जिसका बड़े पैमाने पर असर दिखाई दिया। दादर प्लाजा परिसर में सड़के
साफ़ दिखाई दी। मनपा ने सड़क पर कचरा ना फैले और शहर स्वच्छ बना रहे इसके लिए फेरीवालों को कचरा जमीन पर न गिरे इसको लेकर पाठ पढ़ाया जाएगा। सब्जी उतारते समय जमीन पर गिरने वाले कचरे को किस तरह रोका जाए सब्जी उतारते समय तिरपाल नीचे रखा जाए। इसी तरह बोरी का उपयोग कर सब्जी को लाया जाए सब्जी को खुला नहीं लाया जाए। जिससे कचरा सड़क पर नहीं पैदा हो। मनपा अब कचरा सड़क पर नहीं गिरे इसके लिए फेरीवालों को पथ पढ़ाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 01 , 2024, 09:17 AM