11 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण
संतोष आरएन सिंह के नेतृत्व में हो रहा है शानदार काम
महानगर संवाददाता
मुंबई। नए साल 2024 के पहले दिन बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन के बाबू सत्यनारायण सभागृह (Babu Satyanarayan Auditorium) में उत्तर भारतीय संघ (Uttar Bhartiya sangh) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा विधायक बाबू आरएन सिंह की 76वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर 11 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनों (sewing machines) का वितरण किया गया। इसके पहले 15 अगस्त को आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर 76 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया था।
वे हमारे लिए युगपुरुष: तिवारी
कार्यक्रम की शुरुआत संघ कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह (Sharda Prasad Singh) ने दीप प्रज्वलित और बाबू आरएन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस मौके पर उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी ने कहा कि यहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति के पास बाबू आरएन सिंह के बारे में अपनी-अपनी कहानियां हैं। बाबू आरएन सिंह हमारे लिए युगपुरुष हैं, जब भी उत्तर भारतीयों का इतिहास लिखा जाएगा, उसमें बाबू आरएन सिंह का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उनकी स्मृतियां हमेशा हमारे दिल में बसी रहेंगी। तिवारी ने कहा कि एक न एक दिन सभी को महाप्रयाण करना पड़ता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, उनके जाने के बाद भी उन्हें याद किया जाता है। हम आज भी भगवान राम, कृष्ण, बुद्ध और विवेकानंद को याद करते हैं। इसी तरह उत्तर समाज के लिए बाबू आरएन सिंह राम, कृष्ण, बुद्ध और विवेकानंद हैं।
जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे संतोष आरएन सिंह: उपाध्याय
उत्तर भारतीय संघ के पूर्व महामंत्री नंदलाल उपाध्याय ने कहा कि स्वर्गीय आरएन सिंह (RN Singh) को फेरी वालों से लेकर बड़े-बड़े बिल्डर जानते हैं। आज उनका काम बोल रहा है। उत्तर भारतीय संघ को 90 के दशक में बांद्रा में जमीन मिली, 1996 में पत्र आया कि यदि जमीन पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो जमीन वापस ले ली जाएगी, तब बाबू आरएन सिंह आगे आए तो यहां निर्माण कार्य शुरू कराया। बाबू आरएन सिंह के बाद उनके बेटे संतोष आरएन सिंह संघ की गतिविधियों को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं।
गरीबों के कल्याण की थी भावना
उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष रमेश बहादुर सिंह ने बाबू आरएन सिंह (RN Singh) से जुड़े कई प्रसंगों को याद करते हुए कहा कि वे बेहद सज्जन, देशभक्त थे। उनमें गरीबों के कल्याण की अकल्पनीय भावना थी। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि बाबू आरएन सिंह ने समाजसेवी की जो बुनियाद रखी थी, उसे संतोष आरएन सिंह बेहद अच्छे तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। बता दें कि उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह के मार्गदर्शन में संघ भवन को कॉर्पोरेट लुक देने की योजना बनाई गई है। मुंबई महानगर क्षेत्र कल्याण और मीरा-भायंदर में संघ के दो नए भवन बनाए जाएंगे। साथ ही संघ की तरफ से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
बाबू आरएन सिंह अमर रहे के लगे नारे
कार्यक्रम में मौजूद उत्तर भारतीय समाज से जुड़े लोगों ने बाबू आरएन सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा का इजहार किया। इस दौरान लोक गायक सुरेश शुक्ला और देवी छेड़ा ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति की। शुक्ला और उनके सहयोगियों ने तकरीबन डेढ़ घंटे तक भजन पेश करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में अक्षयबर तिवारी, वैजनाथ मिश्रा, रामकुमार पाल, ब्रह्मदेव सिंह, ओमप्रकाश सिंह, चंद्रभान सिंह, श्रीनिवास त्रिपाठी, विनोद कुमार मिश्रा, अजय सिंह, सीताराम यादव, राकेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, प्रहलाद पांडे, रामनयन शर्मा, डॉ शिव श्याम तिवारी, विजय सिंह, ध्रुवनारायण पांडे, रेणु एस मल्लाह, अमरजीत पी सिंह, इंद्रमणि दुबे, शैलेश पटेल, हमारा महानगर के कार्यकारी संपादक राघवेंद्र नाथ द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह, सुरेश दुबे, अरुण पांडे, जसवंत यादव, संतोष विश्वकर्मा, बीके सिंह, हरी सिंह, मुकुंद शर्मा, सुशील दुबे, संतोष तिवारी, शिवदत्त सिंह, सचिन हेडे, गणेश पाटिल, समीर सुर्वे सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 01 , 2024, 08:31 AM