प्रदूषण को नियंत्रण में करने मिस्ट मशीन किराए  पर लेगी मनपा

Mon, Jan 01 , 2024, 08:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 मुंबई : प्रदूषण से निपटने के लिए मुंबई महानगरपालिका 30 मिस्ट मशीन खरीदने (buy machine) का निर्णय लिया था। मनपा अब अपने निर्णय को रद्द करते हुए 30 मिस्ट मशीन किराए पर लेने का निर्णय ले लिया है। मनपा  का मानना है कि मशीन खरीदने में काफी समय लग जाएगा। मनपा ने इसी के चलते किराए पर मशीन लेकर जल्द से जल्द प्रदूषण से निपटने पर कार्रवाई होगी। मशीन किराए पर लेने से  मशीनें इसी महीने मनपा को मिल जाएंगी। वर्तमान में मनपा  छह मशीनें किराए पर लिया है जिसका इस्तेमाल मुंबई में प्रदूषण पर कंट्रोल (control pollution) के लिए किया जा रहा है। और छह और मशीनें अगले  सप्ताह आने की उम्मीद है। मनपा इन मशीनों का इस्तेमाल एक साल तक करेगी। मनपा  के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 30 मिस्ट मशीनों के खरीदने की योजना को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
धूल प्रदूषण नियंत्रण के तात्कालिक उपाय के रूप में मनपा के पास 8 'मिस्ट मशीन' थी जिसका उपयोग करके हवा में धूल की मात्रा को नियंत्रित करने का काम मनपा  कर रही है। लेकिन ये मशीनें कम प्रदूषण नियंत्रण के लिए कम पड़ रही हैं।  मनपा  ने मुंबई के  शहर और दोनों उपनगर  के लिए 30 और मशीनें खरीदने का फैसला लिया। मशीन खरीदने के लिए निविदा प्रक्रिया करनी पड़ती जिसमे 90 दिन का समय लगता।  मशीन आते आते प्रदूषण अपंने चरम पर होता। मशीन मिलने में फरवरी से मार्च हो जाएगा। ऐसे में मनपा  को आठ मशीनों पर ही निर्भर रहना पड़ता।मनपा ने  इस समस्या को देखते हुए और धूल प्रदूषण को रोकने के लिए  सभी 24 वॉर्डों के लिए 24 मशीनों को तत्काल किराए पर लेने का विकल्प चुना है। मनपा  वाहन से इस्तेमाल होने वाली मशीनें भी किराए  पर लेने जा रही है। इसके लिए विभिन्न कंपनियों से बात करने के बाद इस मशीन को किराए  पर जल्द लेना शुरू किया जाएगा। मनपा अधिकारी ने बताया कि  मशीनों की कम उपलब्धता को देखते हुए किराए पर मशीनें मिलने में भी दिक्कतें आ रही हैं। बता दें कि नई दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ और उत्तर भारत के अन्य स्थान भी प्रदूषण का सामना करते हैं। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वहां बड़े पैमाने पर मिस्ट मशीन का उपयोग किया जाता है जिसका फायदा भी मिलता है। मनपा स्थानीय कंपनियों से चर्चा कर 30 मशीनें खरीदने जा रही थी, लेकिन उपलब्धता में देरी को देखते हुए अब मशीनों को किराए  पर लेने का फैसला किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups