मुंबई। कुर्ला पश्चिम लाल बहादुर शास्त्री मार्ग (Lal Bahadur Shastri Marg) पर लकड़े के गोदाम में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की घटना की जानकारी डमकल विभाग (fire department) को दी गई। दमकल जवानों के आते आते आग लकड़ी के कई गोदाम में फैल गई जिससे कई गोदाम जलकर खाक हो गए । सुदैव से इस आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नही तो नए साल की शुरुआत में ही बड़ा हादसा हो जाता। बता दे कि कुर्ला पश्चिम में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर बने लकड़ी के गोदाम में सोमवार की दोपहर 2,15 मिनट पर अचानक आग लग गई। आग की लपटे तेजी से आस पास के लकड़ी के गोदाम में फैली।आग लगने की जानकारी तत्काल दमकल विभाग को दी गई ।दमकल विभाग की चार गाड़िया तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई।लेकिन इस बीच आज कई गोदाम में फैल चुकी थी।लकड़ी के गोदाम होने के कारण आग तेजी से फैली।आग की लपटे दूर दूर तक दिखाई दे रही थी। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मसक्कत की। सुदैव से आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।आग की चपेट में आने से लगभग 6 से 7 गोदाम जलकर खाक हो गए।दमकल जवानों को क्यू पर पूरी तरह काबू पाने और आग को ठंडा करने में शाम के 6 बज गए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 01 , 2024, 07:50 AM