double decker buses: डबल डेकर बसों में गैलरी, कॅफेटेरिया, लायब्ररी, मुंबई में पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

Fri, Dec 29 , 2023, 08:52 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनपा नए-नए तरकीब अपना रही है। मनपा ने सड़क  से बाहर हो चुकी डबल डेकर बसों (double decker buses) में आर्ट गैलरी(art gallery), कैफेटेरिया (cafeteria) और लाइब्रेरी (Library) शुरू करने का फैसला किया है। मनपा ने बी वॉर्ड  में सैंडहर्स्ट रोड  परिसर में तीन डबल डेकर बसों (double decker buses) से  इसकी शुरुआत करने की योजना बनाई गई है। बसों को दक्षिण मुंबई के तीन जंक्शनों पर खड़ा  किया जाएगा और इसमें  आर्ट गैलरी, कैफेटेरिया और लाइब्रेरी की  सुविधा प्रदान की जाएगी। मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फरवरी 2024 से इन बसों में यह सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। मनपा प्रयोग के तौर पर दक्षिण मुंबई के एक वॉर्ड में शुरू किया जा रहा है। जिसके  सफल होने पर मनपा मुंबई के 25  वॉर्डों में शुरू करेगी ।  मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर ने बेस्ट की बसों को धरोहर के रूप में रखने और लोगो को सुविधा देने की बात कही थी।मनपा ने बेस्ट को दो मंजिली बसों जिनकी आयु मर्यादा खत्म हो गई है ऐसी पुरानी डबल डेकर बसों में कैफेटेरिया, आर्ट गैलरी और लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान करेगी। अधिकारी ने बताया गया कि इसके लिए बस का डिजाइन भी आर्किटेक्ट ने मनपा को उपलब्ध करा दिया है। एक डबल डेकर बस में कैफेटेरिया, दूसरी बस में लाइब्रेरी और तीसरी बस में आर्ट गैलरी होगी। इन बसों को बेस्ट ने स्क्रैप कर दिया है और इन्हें बदलकर ये सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इन बसों को तीन जंक्शनों पर खड़ा किया जाएगा। इनमें वाई एम रोड, क्रॉफर्ड मार्केट और शालीमार जंक्शन शामिल हैं। मुंबई में बेस्ट की पहली डबल डेकर बस 8 दिसंबर 1937 को यात्रियों के लिए शुरू की गई थी। एक बस की लाइफ लाइन पंद्रह वर्ष है। 15 सितंबर 2023 को बेस्ट बसों को परिचालन से बाहर कर दिया गया। बेस्ट के पास अब पुरानी डबल डेकर की एक भी बस शेष नहीं रह गई है।  अब सभी नई बस वातानुकूलित और बिजली से चलने वाली है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups