महानगर संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य औद्योगिक विकास महामंडल (एमआईडीसी) की तर्ज पर राज्य में महाराष्ट्र राज्य वस्त्र उद्योग (textile industry) विकास महामंडल (एमएसटीडीसी) की स्थापना करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन था। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र राज्य वस्त्र उद्योग विकास अधिनियम (Maharashtra State Textile Industry Development Act) के प्रारूप को तैयार कर सरकार को सिफारिश करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। 9 सदस्य समिति में सचिव, प्रधान सचिव, प्रमुख सचिव वस्त्र उद्योग को अध्यक्ष बनाया गया है।
यह समिति वस्त्र उद्योग के अधीन आने वाले महाराष्ट्र राज्य यंत्र मार्ग महामंडल मर्यादित नवी मुंबई, महाराष्ट्र राज्य हथकरघा महामंडल मर्यादित नागपुर और महाराष्ट्र राज्य वस्त्र उद्योग महामंडल मर्यादित मुंबई का विलीनीकरण कर महाराष्ट्र राज्य वस्त्र उद्योग विकास महामंडल की स्थापना के लिए सरकार को आवश्यक सिफारिश करेगी। सरकार ने कपड़ा नीति 2023- 28 घोषित की है, इस नीति में महाराष्ट्र राज्य औद्योगिक विकास महामंडल की तर्ज पर महाराष्ट्र राज्य वस्त्र उद्योग विकास महामंडल की स्थापना करने की बात कही गई है। साथ ही वस्त्र उद्योग विभाग के अधीन आने वाले सभी मंडलों को महाराष्ट्र राज्य वस्त्र उद्योग विकास महामंडल में विलीनीकरण कर संपत्ति एमएसटीडीसी को हस्तांतरित की जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 29 , 2023, 08:08 AM