भक्त वात्सल्य सेवा समिति, पद्मावती नगर विरार बेस्ट द्वारा आयोजित श्री मद्भागवत महापुराण (Madbhagwat Mahapuran) की संगीतमय कथा में श्री धाम वृंदावन से आये हुए कथा वाचक श्री राजकुमार मिश्र (Mr. Rajkumar Mishra) जी महाराज ने मधुर कथा सुनाते हुए बताया कि श्री मद्भागवत महापुराण ग्रंथ स्वयं भगवान श्री कृष्ण का ही स्वरूप है इसलिए इस ग्रंथ का जो लोग दर्शन पूजन करके भावपूर्वक इसकी कथा सुनते हैं उनको इस घोर कलयुग में भगवान श्री कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है एवं उनका जीवन आनंदमय हो जाता है कथा के मुख्य यजमान श्री गणेश दयाकांत झा जी के नेतृत्व में उनके अनेक सहयोगियों द्वारा इस आयोजन की भव्य कलश यात्रा (Grand Kalash Yatra) निकाली गई जिसमें हजारों लोग सम्मिलित हुए एवं सभी श्रद्धालुओं के द्वारा कथा श्रवण करना एवं कथा के मध्य भजनों में नृत्य करना और जोर जोर से जयकारे लगाना अद्भुत आनन्द से पण्डाल की शोभा बढ़ रही हैं ऐसा लगता है कि पद्मावती नगर (Padmavati Nagar) में स्वयं श्री धाम वृंदावन ही चल कर आ गया है इस कथा में हर वर्ग के लोग सम्मिलित हो रहे हैं चाहे मराठी हों गुजराती हों मारवाड़ी हों या फिर उत्तर भारतीय हों सभी एकजुट होकर कथा का आनंद ले रहे हैं अद्भुत दृश्य कथा पण्डाल का है कथा के आयोजक एवं मुख्य यजमान श्री गणेश दयाकांत झा (Ganesh Dayakant Jha) जी ने अपनी समिति के सभी कार्यकर्ताओं के साथ अन्य सभी क्षेत्रवासियों व शहरवासियों से भी अपील किये हैं कि आप सभी कथा में सादर आमंत्रित है।
जय श्री राधे
श्री गणेश दयाकांत झा
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 28 , 2023, 04:09 AM