नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि 28 दिसंबर को शहर में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) का 138वां स्थापना दिवस (138th foundation day) मनाने के लिए आयोजित मेगा रैली की सभी तैयारियां हो चुकी हैं।
पटोले ने सोमवार को यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'है तैयार हम' (हम तैयार हैं) रैली से महाराष्ट्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी है। उन्होंने बताया कि रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), कांग्रेस के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, विपक्ष के नेता, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य और हजारों पदाधिकारी और लाखों पार्टी कार्यकर्ता सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इतनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाले शहर में कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस मनाया जाना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।
पटोले ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना करते हुए कहा, 'आज लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की योजना बनाई जा रही है. भाजपा सरकार ने एक अन्यायपूर्ण व्यवस्था बनाई है, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की समस्या विकराल होती जा रही है।'
उन्होंने कहा 'भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई इस अत्याचारी व्यवस्था को खत्म करना, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना, न्यायपूर्ण भारत बनाना, रोजगार पैदा करना, महंगाई कम करना, किसानों और श्रमिकों को न्याय देना , लोकतंत्र एवं संविधान को बचाना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है।' पटोले ने कहा कि इस उद्देश्य के लिए, 'है तैयार हम' की थीम प्रस्तावित की गई है। नागपुर में इस रैली के लिए राज्य भर से लाखों लोग उपस्थित होंगे।'
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 26 , 2023, 10:28 AM