Akshat Kalash : रामंदिर निर्माण पर रामभक्त उत्साहित, भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा से पहले मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में अक्षत कलश

Sat, Dec 23 , 2023, 08:36 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

25 दिसंबर से 22 जनवरी तक पूरा मुंबई होगा भगवामय 
भाजपा सहित सभी राजनितिक दल के कार्यकर्ता यात्रा में हो रहे है शामिल 
जितेन्द्र मिश्रा
मुंबई।
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम (Lord Shri Ram) की होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश के रामभक्त उत्साहित है इससे महाराष्ट्र और मुंबई भी अछूता नहीं है. भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा से एक महीने पहले  ही मुंबई में भव्य अक्षत कलश (Akshat Kalash) यात्रा निकाली जा रही है.विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित इस यात्रा में  भाजपा -शिवसेना सहित सभी राजनीतिक दल के हिन्दू कार्यकर्ता  बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है.गत 10 दिसंबर से मुंबई,ठाणे,मिरा -भायंदर और पालघर जिले में जगह -जगह  भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है.विधानसभा वार्ड स्तर पर वीएचपी द्वारा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे है.विश्व हिन्दू परिषद के एक पदाधिकारी ने बताया की पिछले 500 साल के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और उनकी प्राण प्रतिष्ठा होना हिन्दू समाज के  लिए गर्व की बात है.कलश यात्रा के बारे में जानकारी देते उन्होंने  कहा की इस यात्रा  का उद्देश्य भारत के हर नागरिक मे राम जी के चरित्र का जागरण करना और समाज का हर वर्ग  के लोग इस अभियान से जुड़कर रामदूत बनना  व घर घर अक्षत वितरण करना है.यात्रा के माध्यम से हिन्दू समाज के बीच जाकर लोग अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण देना है.

25 दिसंबर से 22 जनवरी सम्पर्क अभियान 
भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा के बाद आगामी 25 दिसंबर से 22 जनवरी तक विश्व हिन्दू परिषद घर -घर चलो संपर्क अभियान शुरू करेगी।इस अभियान के शुरू होने के बाद पूरा मुंबई भगवामय होने वाला है.इस यात्रा में  वीएचपी,भाजपा सहित सभी राजनितिक दल के कार्यकर्ता घर -घर जाकर भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण और राम मंदिर का एक तस्वीर जनता को देंगे इस तस्वीर में मंदिर के बारे में जानकारी रहेगी। इस अभियान में मुंबई से एक करोड़ से अधिक लोग शामिल होंगे जबकि चेम्बूर जिल्हा के ३ लाख घरों तक सम्पर्क करने की योजना बनाई  गई है जिसमें हर घर मे अक्षत,राममंदिर का चित्र व पत्रक दिया जायेगा व सबसे आग्रह किया जायेगा २२ जनवरी को अपने वस्ती के मंदिर मे दोपहर ११ से १ बजे रामनाम जप १०८ बार,हनुमान चालिसा सुंदरकांड का आयोजन करने के लिए आव्हान किया जाएगा।मीरा भायंदर में भी निकाला गया 22  जनवरी  को शाम के समय मे अपने अपने घरों मे रंगोली बनाना,५ दिए जलाना,उपवास रखना,पटाखे फोड़ना दीपावली जैसा आनंद उत्सव  मनाना।इस दिन भारत के लगभग ६० लाख मंदिरो मे कार्यक्रम किया जायेगा। 


मंदिर के निर्माण से भाजपा को फायदा 

साल 2024 में होने  वाले लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या स्थित भगवान राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा से केंद्र और राज्य की सत्तधारी पार्टी भाजपा को चुनाव में फायदा मिलने की उम्मीद है.जिस प्रकार विश्व हिन्दू परिषद ने मुंबई सहित पूरे देश में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अभियान शुरू किया है उससे आने वाले दिनों में मुंबई और सहित पूरा महाराष्ट्र भगवामय और राममय होने वाला है.भाजपा के कट्टर वोटर हिंदुत्व को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups