मनपा ने शहर की साफ सफाई के लिए अधिकारियों को सड़क पर उतारा

Fri, Dec 22 , 2023, 07:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

संपूर्ण स्वच्छता के लिए मनपा ने बनाई  एसोपी
मुंबई :
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के निर्देश पर मनपा  ने मुंबई में संपूर्ण स्वच्छता अभियान शुरू किया है। मनपा प्रशासन (municipal administration) ने शहर स्वच्छता अभियान में अधियकारियो को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक सड़क पर उतर कर सफाई पर नजर रखने का निर्देश दिया है। मनपा शहर की झोपड़ पट्टी (slum) में विशेष रूप से सफाई अभियान छेड़ने के लिए यह कदम उठाया है। मनपा का कहना है कि मुंबई की 60 प्रतिशत जनसंख्या झोपड़ पट्टी में रहती है।  यहां साफ़ सफाई नहिओ होने से बड़ी संख्या में लोग बीमार होते है और गंदगी भी फैलती है।  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया है।  मुख्यमंत्री के निर्देश पर मनपा ने शहर की झोपड़ पट्टी सहित पूरे शहर की साफ सफाई के लिए नई नियमावली बनाई है।  मनपा प्रशासन ने शहर की सफाई के लिए 61 नियमो की नियमवाली जारी की है जिसके तहत मनपा के सह आयुक्त से लेकर उपायुक्त और सहायक आयुक्त को अपने अपने इलाको में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक जमीन पर रहने का निर्देश दिया है। नई नियामवली के तहत  गली से लेकर छोटी सड़कें और कोने कोने की सफाई करना होगा।  नई नियमावली में कहा गया है कि मनपा  फुटपाथों से सभी पान की पीकें साफ करेगी।नालियों में कचरा फेंकने पर अंकुश लगाने की व्यवस्था की जाएगी। एक बार सड़कें धुल जाने के बाद सड़कों पर निशान लगाने का काम सड़क विभाग द्वारा किया जाएगा। जहां भी संभव हो मॉर्निंग वॉक  के स्थानों पर सड़कों की सफाई रात में की जाएगी।सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले दोषी नागरिकों को दंडित करने के लिए डीप क्लीनिंग ड्राइव के स्थान पर क्लीन अप मार्शल तैनात किए जाएंगे। किसी कार्यक्रम के दौरान जमा एवं लावारिस कूड़ा-कचरा, मलबा एवं कूड़ा-कचरा हटाया जाएगा एवं उसके पहले-बाद की तस्वीरें ली जाएंगी। वॉर्ड स्तर पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों, मशहूर हस्तियों, अनिरुद्धबापू, नानासाहेब धर्माधिकारी, श्री श्री रविशंकर, संत निरंकारी, इस्कॉन और ऐसे अन्य सामाजिक संगठनों, एनएसएस, स्कूल और कॉलेज के छात्रों, धार्मिक नेताओं जैसे गैर सरकारी संगठनों को शामिल किया जाएगा। मौलवी, पुजारी आदि के रूप में सामाजिक रूप से सक्रिय नागरिकों की अधिकतम सार्वजनिक भागीदारी निश्चित की जाएगी।घने इलाकों जैसे चॉल, झुग्गी-झोपड़ियों आदि में सफाई सुनिश्चित की जाएगी।मनपा  ने दिसंबर 2023 के पहले सप्ताह से शहर में गहन सफाई अभियान शुरू किया है।

मनपा  अधिकारी उतरेंगे सड़क पर :
संपूर्ण स्वच्छता अभियान में मनपा ने अपने अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इसके तहत सह आयुक्त , उपायुक्त और सहायक आयुक्त प्रतिदिन सुबह 7.00 बजे से 11.00 बजे तक सड़कों और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का निरीक्षण करने और प्रदूषण नियंत्रण दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए दौरा करेंगे। सहायक आयुक्त  एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेगा जो रिपोर्ट करेगा और अपने संबंधित प्रभागों में कार्यक्रम भी निर्धारित करेगा। सोमवार से शुक्रवार की अवधि के दौरान सहायक आयुक्त और कार्यकारी अभियंता एडजेक्टिव इंजीनियर अपने अपने क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों, खतरनाक पेड़ों, बैनरों और बोर्डों को हटाने के लिए नोटिस जारी करेंगे। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups