महानगर संवाददाता
मुंबई। युवा सेना अध्यक्ष और विधायक आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने कहा कि लोकायुक्त ने मनपा घोटाले (municipal scam) पर संज्ञान लिया है। लोकायुक्त ने मुंबई मनपा आयुक्त को सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने का आदेश दिया है। वे यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
आदित्य ने कहा कि पिछले दो सप्ताह पूर्व उन्होंने लोकायुक्त को पत्र भेजा था। इस पर अब फरवरी महीने में सुनवाई होगी। इसमें मुंबई मनपा आयुक्त को उपस्थित रहना होगा, साथ ही शिकायतकर्ता के रूप में मुझे भी बुलाया गया है। हमने लोकायुक्त को स्ट्रीट फर्नीचर घोटाले के संबंध में सबूत दिए हैं। हम मुंबई को लूटने नहीं देंगे।हम सड़क घोटाले का खुलासा कर रहे हैं। मुंबई मनपा को मानना पड़ेगा कि 400 करोड़ रुपए का वेरीएशन रोकना होगा। यह विषय भी हम लोकायुक्त के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हम आयुक्त से चर्चा के लिए तैयार हैं। कितनी सड़क बनी, यह दिखाओ। सड़कें पूरी नहीं होगी, इसके लिए असंवैधानिक मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री को ट्रैक्टर और ठेकेदार के बीच अंतर पता नहीं। वे दिल्ली के आदेश पर मुंबई को लूट रहे हैं। हमारी सरकार के समय एमटीएचएल का 83 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था। अब उद्घाटन में इतना समय लग रहा है। यह अभी तक तैयार नहीं है? अपने स्वार्थ के लिए इसे डेढ़ महीना से लटका रखा है। नवी मुंबई मेट्रो काम भी लटका कर रखा गया। दिघा स्टेशन को तैयार हुए 8 माह को गए, लेकिन वीआईपी लोगों से उद्घाटन का समय नहीं मिल रहा है।
हम जाएंगे अयोध्या
आदित्य ने कहा कि जिन लोगों का मंदिर निर्माण से कोई संबंध नहीं, वे लोग मंदिर के उद्घाटन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। हमने यह विषय लिया था। मेरे दादाजी ने मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन किया। हम अयोध्या जाएंगे, इसके लिए हमें किसी के निमंत्रण की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वजह से मंदिर का निर्माण हो रहा है। दिशा सालियन मामले में शर्मिला ठाकरे (Sharmila Thackeray) के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं इस पर बोल चुका है। अब वापस क्या बोला जाए, इसकी अपेक्षा मुंबई के कई महत्वपूर्ण प्रश्न है। एक पारिवारिक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ नजर आए। इस पर आदित्य ने कहा कि मुझे लगता है कि वे सिर्फ शुभकामानाएं देने के लिए गए थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 22 , 2023, 06:48 AM