COVID Variant JN.1 : मास्क लगाए लेकिन बंधनकारक नहीं 

Thu, Dec 21 , 2023, 07:49 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बीस दिन में तीन गुना बढ़े कोरोना मरीज 
मनपा JN 1 कोरोना के बढ़ते प्रकोप से एलर्ट मोड पर
बढ़ेगा कोरोना टेस्ट 20 हजार बेड तैनात
मुंबई।
मनपा अतिरिक्त आयुक्त सुधाकर शिंदे (Sudhakar Shinde) गुरुवार को मनपा मुख्यालय में पत्रकार परिषद लेकर कोरोना के नए वेरिएंट से मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि को लेकर लोगों को सजग किया।शिंदे ने कहा कि फिलहाल मुंबई सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) में नए वैरिएंट की चिंता नहीं है लेकिन इसके बावजूद लोग खुद की सुरक्षा को लेकर मास्क लगाए लेकिन मास्क लगाना बंधनकारक नही है ।शिंदे ने कहा कि मनपा कोरोना की जांच के लिए टेस्ट का प्रमाण बढ़ाएगी और जीनोम सिक्वेंसिंग के तहत कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर रखी जाएगी। 
मनपा अतिरिक्त आयुक्त शिंदे ने कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर लोगो को चिंतित नहीं होने की बात कही ।उन्होंने कहा की नया वैरिएंट ओ माइक्रोन से भी कमजोर है और यह अधिक खतरनाक नहीं है।इसके बावजूद मनपा प्रशासन कोरोना मरीजों के बढ़ते प्रमाण को देखते हुए मनपा प्रशासन केंद्र सरकार के आदेशों के अनुसार पूरी तैयारी की है। शिंदे ने कहा मुंबई में दिसंबर महीने में  अब तक  34 मरीज पाए गए है।मनपा अब पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। अब प्रति दिन 1,000 टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी। एहतियात के तौर पर सेवन हिल्स अस्पताल सहित 16 नगरपालिका अस्पतालों को लगभग 20 हजार खाट  आरक्षित रखे गए है। उन्होंने बताया कि मनपा के 16 अस्पतालों में कुल 19559 बेड, दवाएं और संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था कोरोना से बचाव के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर 114 निजी अस्पतालों में बेड की व्यवस्था करना संभव होगा। कोरोना महामारी की शुरुआत मार्च 2020 से  मुंबई में हुई थी।  कोरोना महामारी  कुछ ही दिनों में पूरी मुंबई को अपने कब्जे में ले लिया।   जिससे ‘आपातकाल’ की स्थिति उत्पन्न हो गई। 
बढ़ रहा है खतरा  
- मुंबई में पिछले एक महीने रोजाना 1000 टेस्ट हो रहे हैं जिसमे अब तक कुल  34 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं. जिसमे पिछले 20 दिन में मरीजों की संख्या तीन गुना बढ़ गई।
- टेस्ट की संख्या के हिसाब से पॉजिटिविटी रेट नवंबर महीने में 1.6 फीसदी रही जो अब बढ़कर   3.3 फीसदी हो गई है.
मनपा की खाट की व्यवस्था 
आयसोलेशन   - 1276
ऑक्सीजन - 1008
आईसीयू - 441
वेंटिलेटर - 470
मनपा में  कुल खाट  3295 खाट उपलब्ध 
सेवन हिल्स हॉस्पिटल कोरोना मरीजों के इलाज के मुख्य अस्पताल 
आइसोलेशन - 910
ऑक्सीजन - 620
आईसीयू - 320
वेंटिलेटर - 360
कुल - 3060
फिलहाल मास्क अनिवार्य नहीं है
- मास्क के इस्तेमाल के लिए बाध्य करना जरूरी नहीं है क्योंकि मुंबई में कोरोना संक्रमण अभी भी पूरी तरह से नियंत्रण में है। इसके अलावा मनपा  की ओर से स्पष्ट किया गया कि हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों पर अभी कोरोना की टेस्टिंग के लिए अभियान नहीं चलाया जायेगा।  केंद्र की गाइड लाइन पर काम होने की जानकारी शिंदे ने दी। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups